ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, धर्म-जाति पर बोलीं-सिर्फ एक ही…
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम
दिनांक/ 20 नवंबर
ऐश्वर्या राय ने श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की. उन्होंने अपनी स्पीच में धर्म और जाति पर बात की. साथ ही पीएम मोदी के छूकर उनकी आशीर्वाद भी लिया.
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय हाल ही में आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह का हिस्सा बनीं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्य ख्य अतिथि के तौर पर इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल हुए. इस दौरान ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी से खास मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. पीएम मोदी संग ऐश्वर्या राय की मुलाकात का ये लम्हा हर किसी के लिए यादगार बन गया है
ऐश्वर्या ने लिया पीए मोदी का आशीर्वाद
ऐतिहासिक समारोह में ऐश्वर्या राय ने धर्म और जाति पर खास स्पीच दी. उन्होंने धर्म, जाति को लेकर अपनी राय दुनिया के सामने रखी. लेकिन स्पीच देने से पहले एक्ट्रेस ने स्टेज पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. ऐश्वर्या के संस्कारों ने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

