Wednesday, April 29, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBrekig Newsशिंदे की शिवसेना ने रिपब्लिकन सेना के साथ किया गठबंधन, बोले-हम बाबासाहेब...

शिंदे की शिवसेना ने रिपब्लिकन सेना के साथ किया गठबंधन, बोले-हम बाबासाहेब के विचारों के भक्त हैं रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम

शिंदे की शिवसेना ने रिपब्लिकन सेना के साथ किया गठबंधन, बोले-हम बाबासाहेब के विचारों के भक्त हैं
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम

दिनांक /23 नवंबर
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार रात ठाणे में दलित संगठन रिपब्लिकन सेना के साथ गठबंधन की घोषणा करते हुए भीमशक्ति-शिवशक्ति एकता के पुनरुत्थान की घोषणा की। शिवसेना प्रमुख शिंदे ने कहा कि यह नई साझेदारी कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि न्याय के लिए है।
पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार रात ठाणे में दलित संगठन रिपब्लिकन सेना के साथ गठबंधन की घोषणा करते हुए भीमशक्ति-शिवशक्ति एकता के पुनरुत्थान की घोषणा की।

भीमशक्ति-शिवशक्ति शब्द का इस्तेमाल अतीत में अविभाजित शिवसेना और डॉ बीआर आंबेडकर के अनुयायियों के एक साथ आने के लिए किया जाता रहा है। यह घोषणा राज्य में निकाय चुनावों से पहले की गई है।

शिवसेना प्रमुख शिंदे ने कहा कि यह नई साझेदारी कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि न्याय के लिए है। शिवाजी मैदान में
आयोजित कार्यक्रम में रिपब्लिकन सेना प्रमुख आनंदराज आंबेडकर और अन्य लोग शामिल हुए।

शिंदे ने कहा कि यह गठबंधन बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा और वंचितों व शोषितों के उत्थान के लिए साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि आनंदराज आंबेडकर में बाबासाहेब का खून है और हम बाबासाहेब के विचारों के भक्त हैं।
भारतीय लोकतंत्र में डॉ. आंबेडकर के योगदान का उल्लेख करते हुए, शिंदे ने कहा कि संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि के लोगों को सर्वोच्च पदों तक पहुंचने में सक्षम बनाया और उनके जैसा एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular