किसान ने लिया एक लाख का कर्ज, साहूकार ने सूद के साथ 74 लाख बना दिया, विदेश ले जाकर निकलवा ली किडनी
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज 18 .इन
महाराष्ट्र – चंद्रपुर – 19 दिसंबर
महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके के किसानों की व्यथा आपने पहले भी खूब सुनी होगी. इस क्षेत्र से अक्सर किसानों की खुदकुशी की घटनाएं सामने आती रहती हैं. लेकिन अब जो कहानी सामने आई है वह और हैरान करने वाली है. यहां 36 साल के एक किसान को कर्ज चुकाने के लिए किडनी बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा.
महाराष्ट्र के
चंद्रपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है, जहां कर्ज के बोझ तले दबे एक किसान को साहूकारों का पैसा चुकाने के लिए अपनी किडनी बेचने पर मजबूर होना पड़ा. यह खौफनाक मामला चंद्रपुर जिले के नागभीड तहसील के मिंथुर गांव से सामने आया है. मिंथुर निवासी किस, सदाशिव कुडे के पास चार एकड़ खेती की जमीन है, जिससे उनके परिवार का गुजारा होता था. खेती में लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए उन्होंने व्यवसाय शुरू करने का मन बनाया. इसके लिए उन्होंने अलग अलग साहूकारों से 1 लाख उधार लिए. किस्मत ने साथ नहीं दिया और खरीदी गई गायों की मौत हो गई. फसल भी बर्बाद हो गई, जिसके बाद
कर्ज का जाल बुनना शुरू हुआ.
1 लाख का कर्ज और 10 हजार रुपये प्रतिदिन का ब्याज
साहूकारों का आतंक इस कदर था कि वे घर आकर प्रताड़ित करने लगे. कर्ज चुकाने के लिए रोशन ने अपनी 2 एकड़ जमीन बेच दी, ट्रैक्टर बेच नि का कीमती सामान बेच दिया. हैरानी की बात यह है कि 1 लाख रुपये का मूलधन 74 लाख रुपये तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि साहूकार एक लाख रुपये पर 10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज वसूल रहे थे.
साहुकारों ने कंबोडिया भिजवा किसान की बिकवा दी किडनी
जब सब कुछ बिक गया और कर्ज फिर भी कम नहीं हुआ, तो एक साहूकार ने रोशन को किडनी बेचने की सलाह दी. एक एजेंट के जरिए रोशन को पहले कोलकाता ले जाया गया, जहां उनकी मेडिट हुई. इसके बाद उन्हें कंबोडिया ले जाया गया, जहाँ सर्जरी के जरिए उनकी किडनी निकाल ली गई.
किडनी को 8 लाख रुपये में बेचा गया, लेकिन साहूकारों की भूख इसके बाद भी शांत नहीं हुई.
पुलिस को दी शिकायत, लेकिन नहीं हुई को कार्रवाई गांव पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई
पीड़ित किसान ने उन्होंने पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई थी, साहुकार के नाम बताएं साहुकार में किशोर बावनकुले मनिष कालबांडे लक्ष्मन उरकुडे प्रदीप बावनकुले संजय बल्ला और लक्ष्मण बोरकर हैं ये सभी साहुकार ब्रम्हापुरी शहर के निवासी हैं पुलिस अधीक्षक ने तुरंत उनको गिरफ्तार किए और उनके उपर गुनाधाकल कीए और आगे की जांच पुलिस अधीक्षक की जा रही

