महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बांस काट रहे MP के 2 मजदूरों पर बाघ का हमला,
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज.इन
दिनांक 31 दिसंबर
महाराष्ट्र के चंद्रपुर बफर जोन में बांस
काटने के काम में लगे दो मजदूरों पर बाघों ने अलग-अलग हमलों में मौत के घाट उतार दिया. मृतक मजदूर पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के रहने वाले थे.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बांस काटने का काम कर रहे दो मजदूरों की अलग-अलग बाघों के हमले में मौत हो गई. घटनाएं शनिवार शाम को ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) के बफर जोन में हुई.
मध्य प्रदेश के मंडला जिले के शैसावी गांव के रहने वाले बुधसिंह श्यामलाल मडावी (41) की चंद्रपुर फॉरेस्ट रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 381 में बाघ के हमले में मौत हो गई.
मध्य प्रदेश के ही सरी इलाके के प्रेमसिंह उडे (55) की कंपार्टमेंट नंबर 357 में मौत हो गई. दोनों मृतकों के परिजनों को मुआवजा दे दिया गया है.

