कपड़े… जूते से दवाओं तक, जानिए बजट में क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 2 फरवरी
Budget 2026 Sasta-Mehnga: वित्त मंत्री ने संसद में बजट 2026 पेश कर दिया है और अपने कार्यकाल में लगातार 9 वां बजट भाषण पढ़ते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं. सरकार ने कई सामानों पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया, यानी ये सस्ती हो जाएंगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) रविवार को देश का आम बजट (Union Budget 2026) लोकसभा में पेश किया और अपने बज भाषण में कई बड़े ऐलान किए हैं. ये मोदी सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उनका लगातार 9वां बजट था. सीतारमण ने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाने के बारे में घोषणा की, इसका मतलब है कि ये सभी सस्ती होने वाली हैं. आइए जानते हैं बजट में हुए ऐलान के बाद कौन-कौन सी चीजें सस्ती और कौन-कौन सी चीजें महंगी हो सकती हैं?
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि खासतौर पर ऐसी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है, जो भारत में निर्मित होती हैं. उन्होंने कुछ सामानों का जिक्र करते हुए कहा कि लेदर, टेक्सटाइल का एक्सपोर्ट भी अब ड्यूटी फ्री होगा. इन पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है. डिफेंस सेक्टर में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी जाएगी. इसमें व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ दर को 20% से घटाकर 10% किए जाने का ऐलान भी किया गया.
कच्चे चमड़े और इससे जुड़े माल पर ड्यूटी कट से जहां जूते-बैग सस्ते होने वाले हैं, तो वहीं मोबाइल फोन में यूज होने वाले पार्ट्स जैसे बैटरियां सस्ती होंगे, जिससे फोन की कीमतें भी घट सकती हैं. इसके अलावा सरकार ने विदेश में पढ़ाई सस्ती करने से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है, क्योंकि टीसीएस इंटरेस्ट रेट को 5% से कम करके अब 2% किया है. वहीं स्पोर्ट्स से जुड़े आइटम्स भी सस्ते होने वाले हैं, इन सामानों पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है.
इसके अलावा जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, यानी जो चीजें महंगी होने वाली हैं. उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं.

