चंद्रपुर में 10 फरवरी को चुने जाएंगे महापौर-उपमहापौर
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 3 फरवरी
मनपा महापौर और उपमहापौर के चुनावी कार्यक्रम नागपुर विभागीय आयुक्त ने घोषित कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार 10 फरवरी को मनपा के निर्वाचित सदस्यों की प्रथम सभा मनपा के रानी हिराई सभगृह में सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस सभा में महापौर और उपमहापौर का चुनाव होगा। इसके लिए 5 फरवरी की सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नागपुर विभगीय आयुक्त के तय कार्यक्रम के अनुसार मनपा के महापौर और उपमहापौर चुनाव की विशेष सभा पीठासीन अधिकारी जिलाधिकारी विनय गौड़ा की अध्यक्षता में होगी। जिसमें, नामांकन फार्म मनपा के प्रशासकीय भवन की दूसरी मंजिल पर नगर सचिव के ऑफिस में मिलेंगे और गुरुवार, 5 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 3:00 बजे तक वहीं स्वीकार किए जाएंगे।
विशेष सभा शुरू होने के बाद होगी नामांकनों की जांच : 10 फरवरी को आयोजित सभा में पीठासीन अधिकारी की अध्यक्षता में नामांकनों की जांच की जाएगी। जांच के बाद, पीठासीन अधिकारी वैध उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे। इसके बाद, पंद्रह मिनट के अंदर लिखित नोटिस देकर नामांकन वापस ले सकेंगे और बाद में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। हाथ उठाकर वोटिंग की प्रक्रिया के बाद पीठासीन अधिकारी चुनाव परिणाम घोषित करेंगे
स्वयं दाखिल करने होंगे नामांकन : चुनाव लड़ने वाले चुने हुए मनपा सदस्यों को अपना नामांकन और पहचान पत्र सत्यापन खुद जमा करना होगा। महापौर और उपमहापौर पद के इच्छुक उम्मीदवार अधिकतम 4 नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इस पद के लिए कोई निर्वाचित सदस्य एक से अधिक उम्मीदवार का सूचक अथवा अनुमोदक नहीं बन सकता है

