चंद्रपुर में महापौर पद का हकदार कौन कांग्रेस या भाजपा या शिवसेना गुप्त में है राजनितिक रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
1 ) महापौर चुनाव का घमासान: चंद्रपुर महानगरपालिका (CMC) में महापौर और उपमहापौर के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।
2 ) कांग्रेस में आंतरिक विवाद: दिल्ली में हुई बैठक के बाद प्रतिभा धानोरकर और विजय वडेट्टीवार गुटों के बीच समझौता होने की खबरें आई थीं, जिसके अनुसार महापौर पद धानोरकर गुट और उपमहापौर पद वडेट्टीवार गुट को देने की बात कही गई थी।
3 ) कोर्ट में मामला: वडेट्टीवार गुट के पार्षदों ने विभागीय आयुक्त के निर्देशों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपूर खंडपीठ में याचिका दायर की है। इस पर अगली सुनवाई 21 फरवरी को होनी तय है।
4 ) उबाठा (शिवसेना) का रुख: शिवसेना (UBT) ने भी महापौर पद के लिए मनस्वी गिरहे का नामांकन दाखिल कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
नगरसेवक अपहरण की कोशिश: कुछ दिन पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को नागपुर जाते समय नकाबपोशों द्वारा अगवा करने का प्रयास किया गया था, जिसकी जांच अब भी चर्चा में है।

