8 फरवरी चंद्रपुर की खबर
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
1) काँग्रेस का आपसी समझौताः चंद्रपुर महानगरपालिका में सत्ता स्थापन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर और विधायक विजय वडेट्टीवार के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। एक लिखित समझौते के तहत, महापौर पद धानोरकर गुट को और उपमहापौर पद वडेट्टीवार गुट को देने का निर्णय लिया गया है।
2 ) गटनेता की नियुक्तिः वडेट्टीवार समर्थक राजेश अडूर को काँग्रेस का गटनेता और वसंत देशमुख को उपमहापौर पद के लिए नामांकित किया गया है।
3) बीजेपी में अंतर्कलहः भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार और किशोर जोरगेवार के बीच तनाव की खबरें हैं। भाजपा ने संगीता खांडेकर को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है, जबकि जोरगेवार समर्थक सारिका संदूरकर ने भी नामांकन भरकर चुनौती दी है।
4) राणी हिराई उमेद मार्ट का उद्घाटन समारोह में पालक मंत्री अशोक युइके विधायक सुधीर मुनगंटीवार किशोर जोरगेवार करन देवतले जिला कलेक्टर विनय गौड़ा जी. सी. और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन नगर आयुक्त अकुनुरी नरेश उपस्थित थे
प्रमुख घटनाएं और अपराध
5) चंद्रपुर में केबल चोरी की घटना सामने आई चंद्रपुर शहर पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार की और उनके पास का सामना जप्त किए 17 ,27,614 रुपए
6) ब्रह्मपुरी में पिता की हत्याः ब्रह्मपुरी तालुका के दोरली गांव में एक संविदा शिक्षक ने घरेलू विवाद के चलते अपने पिता की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
7) जबरन वसूली और किडनी कांडः नागभीड़ तहसील के एक किसान द्वारा साहूकारों के कर्ज से तंग आकर अपनी किडनी बेचने का सनसनीखेज मामला चर्चा में है। पुलिस ने फीर संबंधित साहूकारों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है

