भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 24 फरवरी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई के विधान भवन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के तहत राज्य के 4537 मान्यता प्राप्त अस्पतालों में 2399 निःशुल्क उपचारों का (ऑनलाइन) शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवीनतम कंप्यूटर प्रणाली टीएमएस 2.0 का उद्घाटन किया। यह प्रणाली रोगी पंजीकरण से लेकर उपचार स्वीकृति तक की पूरी प्रक्रिया को आसान और सरल बनाएगी।
इस अवसर पर मंत्री प्रकाश अबितकर, राज्य मंत्री मेघना बोरदिकर, राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर, राज्य मंत्री योगेश कदम और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

