Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsचंद्रपुर के मुख्य 12 खबर 26 फरवरी राजनीतिक घटनाएं दुर्घटनाए सामाजिक अपराध...

चंद्रपुर के मुख्य 12 खबर 26 फरवरी राजनीतिक घटनाएं दुर्घटनाए सामाजिक अपराध व अन्य खबरें रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

चंद्रपुर के मुख्य 12 खबर 26 फरवरी राजनीतिक घटनाएं दुर्घटनाए सामाजिक अपराध व अन्य खबरें रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

 

दिनांक 26 फरवरी
1) संगोष्ठी का उद्घाटन पुर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ( रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय) हंसराज अहीर ने की
चंद्रपुर स्थित केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) द्वारा “प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और चक्रीय अर्थव्यवस्था” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक के उचित उपयोग, अपशिष्ट उत्पादन में कमी, पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करना था।
संगोष्ठी का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय) हंसराज अहीर ने किया। इस अवसर पर उद्योग संघ के अध्यक्ष मधुसूदन रुंगता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने उद्घाटन भाषण में श्री अहीर ने जोर दिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन और आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाना आवश्यक है। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने संगोष्ठी का मार्गदर्शन किया। डॉ. गुरनुले (प्रोफेसर, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय), डॉ. सत्यम मिश्रा (प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, एनआईआरआई नागपुर) और डॉ. विजयकुमार (एसोसिएट प्रोफेसर, वीएनआईटी नागपुर) ने प्लास्टिक पुनर्चक्रण प्रौद्योगिकी, अपशिष्ट वर्गीकरण विधियों, आधुनिक प्रसंस्करण तकनीकों और चक्रीय अर्थव्यवस्था की अवधारणा पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

 

2) राजनीतिक फेरबदलः चंद्रपुर जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चिमूर विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक अविनाश वारजूरकर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं

 

3) महिला सशक्तिकरणः ‘उमेद’ अभियान के तहत चंद्रपुर के जुबली हाई स्कूल में ‘रानी हिराई उमेद मार्ट’ का संचालन किया जा रहा है, जहाँ जिले के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित 320 प्रकार के उत्पादों की बिक्री की जा रही है।

 

4) प्रशासनिक कार्रवाई: अवैध साहूकारी और ‘किडनी
कांड’ के बाद महाराष्ट्र सरकार चंद्रपुर सहित अन्य क्षेत्रों में सख्त रुख अपना रही है और MCOCA एक्ट लगाने पर विचार कर रही है।

 

5) बकायेदारों को भेजेंगे जब्ती की नोटिस
चंद्रपुर . महानगरपालिका द्वारा संपत्ति कर की वसूली के लिए संपत्तिधारकों को शास्ति (दंड) राशि में 31 मार्च 2026 तक छूट देने की योजना लागू की गई थी. इसके बावजूद कर वसूली का प्रतिशत अपेक्षित रूप से नहीं बढ़ सका. अब बकाया कर अदा नहीं करनेवाले संपत्तिधारकों को संपत्ति जब्ती की नोटिस जारी करने की कार्रवाई मनपा प्रशासन ने शुरू कर दी है. मनपा प्रशासन के अनुसार, 15 मार्च 2026 तक बकाया में सहित संपूर्ण कर का ऑनलाइन भुगतान करने पर दंड में 50 प्रतिशत तथा ऑफलाइन भुगतान करने पर 45 प्रतिशत छूट देने की सुविधा प्रदान की गई थी. इसके अलावा ऑफलाइन भुगतान करने वालों को दंड में 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट देने का भी निर्णय लिया गया था. इसके बावजूद कई करदाताओं द्वारा बकाया कर जमा नहीं किए जाने से मनपा प्रशासन ने संपत्ति जब्ती की नोटिस प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

6) बच्चों के नृत्य ने मन मोह लिया
दुर्गापुर (सं). ग्राम पंचायत उर्जानगर वार्ड नं. 1 के केशरीनंदन स्थित ब्रिलियंट अकैडमी स्कूल में छोटे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. जिसमें नर्सरी के बच्चें अपने नृत्य और हाव-भाव से शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में स्कूल संचालक अतुल मावले, मुख्याध्यापक, शिक्षक, अभिवभावक और बच्चों उपस्थित थे

 

7) तलोधी में बढ़ीं चोरी की घटनाएं
चंद्रपुर . तलोधी (वा.) अप्पर तहसील की जनसंख्या 20 हजार से अधिक है. यहां विभिन्न शासकीय कार्यालय, बैंक, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा पुलिस स्टेशन भी हैं. इसके बावजूद गांव में इन दिनों चोरी की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं. चोरों ने दुकानों, ट्रैक्टर की बैटरियों तथा अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया है. अधिकांश घटनाएं रात के समय हो रही हैं और सुबह चोरी होने का पता चल रहा है. ट्रैक्टर की बैटरियां, किराना सामग्री तथा कुछ स्थानों से नकदी चोरी होने से किसानों और व्यापारियों में आक्रोश है. गांव में पुलिस स्टेशन होने के बावजूद लगातार हो रही चोरियों से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की.

 

8) मजदूर ने की आत्महत्या
चंद्रपुर . नागभीड़ तहसील के येनोली खुर्द गांव में एक खेत मजदूर द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है. यह घटना मंगलवार (24 फरवरी) सुबह उजागर हुई. मृतक का नाम मारोती रामाजी आनंदे (47) बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारोती आनंदे अपनी पत्नी और पुत्र के साथ येनोली खुर्द में रहते थे. वे खेत मजदूरी करते थे

 

9) सामाजिक बहिष्कार का आरोप: चंद्रपुर के एक गांव में अंतरजातीय विवाह करने के कारण एक दंपत्ति पर सामाजिक बहिष्कार डालने का मामला सामने आया है। दंपत्ति ने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, हालांकि ग्रामीणों ने इन आरोपों को गलत बताया है।

 

10) नगर निगम राजनीतिः चंद्रपुर महानगर पालिका में हाल ही में हुए महापौर चुनाव के परिणामों के बाद मनसे और उद्धव सेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। उद्धव सेना के समर्थन से भाजपा का महापौर बनने की खबरें चर्चा में हैं।

 

11) लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने क्रिकेट सट्टेबाजों के खिलाफ ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ चलाया है, जिसके तहत पिछले 48 घंटों में तीन बड़ी कार्रवाइयां की गई हैं।

 

12) प्रशासनिक कार्रवाई किडनी कांड के बाद महाराष्ट्र सरकार चंद्रपुर सहित अन्य क्षेत्रों में रुख अपना रही है
नागभीड़ क्षेत्र में किडनी रैकेट के मामले में पुलिस अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है और अंतरराष्ट्रीय तार जुड़ने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular