Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsभारत के सबसे बड़े ताजा 5 खबर 2 मार्च 2026 हमने अपने...

भारत के सबसे बड़े ताजा 5 खबर 2 मार्च 2026 हमने अपने सर्वोच्च लीडर को खो दिया’, ईरानी सेना ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

भारत के सबसे बड़े ताजा 5 खबर 2 मार्च 2026
हमने अपने सर्वोच्च लीडर को खो दिया’, ईरानी सेना ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

दिनांक 2 मार्च
1) ईरानी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ ने पुष्टि की है कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं. उनके साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं. इस खबर ने वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध की आशंका को चरम पर पहुंचा दिया है.
ट्रंप और इजरायल के दावे के बाद अब ईरान की सेना (IRGC), सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA और मुख्य समाचार चैनल ‘प्रेस टीवी’ (Press TV) ने आधिकारिक तौर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है. शनिवार को जिस समय यह हमला किया गया उस समय खामेनेई अपने दफ्तर में मौजूद थे.

 

2) होर्मुज बंद, तो क्या रूस से फिर तेल खरीदेगा भारत? जानें ईरान संकट का क्या होगा असर

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने के ऐलान से वैश्विक तेल बाजार में हलचल है. दुनिया की करीब 20 प्रतिशत तेल-गैस आपूर्ति और भारत के लगभग 50 प्रतिशत कच्चे तेल आयात इसी रास्ते से होते हैं. हालांकि भारतीय रिफाइनरियों के पास 10-15 दिन का कच्चा तेल और 7-10 दिन का ईंधन स्टॉक मौजूद है, साथ ही रणनीतिक भंडार भी उपलब्ध है, इसलिए फिलहाल तात्कालिक संकट की आशंका नहीं है.

 

3) खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन… सुप्रीम लीडर की तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, लगाए नारे

कश्मीर घाटी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की US-इजरायल के “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” में मौत की खबर के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. सैकड़ों प्रदर्शनकारी खामेनेई के पोस्टर लेकर सड़कों पर “खामेनेई जिंदाबाद” और “अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाट” के नारे लगाए.
कश्मीर घाटी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की US-इजरायल के हमलों में मौत की खबर के बाद लोग सड़क पर उतर आए.

सैकड़ों प्रदर्शनकारी खामेनेई की बड़ी तस्वीरें और पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं. वे लगातार “खामेनेई जिंदाबाद” और “अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद” जैसे नारे लगा रहे हैं, जो उनकी कड़ी नाराजगी और विरोध को दर्शाता है

 

4) संजू के तूफान ने दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा
2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल करके भारत ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. संजू ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली. वहीं, विंडीज का सफर अब खत्म हो गया है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के मैदान पर खेला गया. जहां संजू सैमसन की आतिशी नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया ने 5 विकेट से मैच जीता और सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया. वहीं, इस हार के साथ वेस्टइंडीज का सफर अब खत्म हो गया है.

 

5) हर घर से खामेनेई निकलेगा’, ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत पर लखनऊ में जबरदस्त प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे शिया समुदाय के हजारों लोग
ईरान के
सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ का शिया समुदाय गमजदा और आक्रोशित है. सड़कों पर हजारों की भीड़ ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की. संवेदनशीलता को देखते हुए पुराने लखनऊ में भारी पुलिस बल और ड्रोन तैनात किए गए हैं.
लखनऊ में रविवार सुबह शिया समुदाय के हजारों नौजवान, महिलाएं और बच्चे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के विरोध में सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने छोटा इमामबाड़ा से बड़ा इमामबाड़ा तक पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया. इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले को समुदाय ने कायराना हरकत और जुल्म करार दिया है. इ दौरान ‘तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ जैसे नारे लगाए गए. कई लोग रोते-बिलखते भी नजर आए

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular