दुबई, अबू धाबी में फंसे चंद्रपुर जिले के कई छात्र, युद्ध के बीच वतन वापसी की लगा रहे गुहार रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 4 मार्च
ईरान-खाड़ी तनाव के बीच दुबई और अबू धाबी में चंद्रपुर के कई छात्र फंसे, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी और वतन वापसी की तेज।
ईरान
और खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध के कारण बनी तनावपूर्ण स्थिति में संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों में पढ़ाई के लिए गए जिले के कई छात्र-छात्राएं फंस गए हैं। शनिवार से दुबई और अबू धाबी में मिसाइल हमलों और धमाकों की आवाजों के बीच भारतीय छात्र मुश्किलों में घिर गए हैं।
वहां मौजूद छात्र भारत सरकार से सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं। ईरान और खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध ने न केवल वहां रहने वाले लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है, बल्कि वहां रह रहे अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर भारतीय परिवारों, खासकर जिले के लोगों में चिंता बढ़ गई है।
खाड़ी देशों में फंसे जिले के नागरिकों की जानकारी जुटाने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर और जिलाधिकारी विनय गौड़ा शनिवार शाम से देर रात तक प्रयासरत रहे तथा विदेश मंत्रालय से संपर्क में हैं।
सोशल मीडिया पर खाड़ी देशों में मची अफरातफरी के वीडियो जैसे-जैसे यहां पहुंच रहे हैं, वैसे-वैसे भारतीयों के अन्य क्षेत्रों के साथ जिले के नागरिकों में भी भऔर चिंता बढ़ रही है। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई, अबू धाबी, शारजाह और फुजैराह एयरपोर्ट से उड़ानें बंद होने के कारण एयरपोर्ट्स पर वतन वापसी के लिए भारी भीड़ और अफरातफरी का माहौल देखा जा रहा है।

