Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsहोली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी...

होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

दिनांक 4 मार्च
होली 2026 पर रंगों का मजा लेते हुए अपनी खूबसूरती और सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. अगर आप कुछ आसान और सही उपाय पहले और बाद में अपना लें, तो बिना किसी डर के खुलकर होली खेल सकते हैं.
आजकल बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो स्किन को रूखा, बेजान और एलर्जी का शिकार बना सकते हैं. तेज धूप, पानी और बार-बार साबुन लगाने से भी स्किन और बालों को नुकसान पहुंच सकता है. इसीलिए होली 2026 पर रंगों का मजा लेते हुए अपनी खूबसूरती और सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. अगर आप कुछ आसान और सही उपाय पहले होली खेल सकते हैं. तो आइए आज हम बताते है कि होली से पहले और बाद में कैसे स्किन और बालों का खास ख्याल रखें.

1. अपना रोज का स्किन केयर रूटीन न छोड़ें
होली वाले दिन भी सुबह उठकर चेहरा जरूर साफ करें. पहले गुलाब जल या कच्चे दूध से चेहरा साफ करें, फिर हल्के फेस वॉश से धो लें. इसके बाद टोनर लगाएं और लास्ट में अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे आपकी स्किन पर एक सुरक्षा परत बन जाती है और रंग सीधे स्किन में नहीं जाते हैं

2  स्किन पर तेल लगाना न भूलें होली खेलने से पहले चेहरे, हाथों, पैरों और गर्दन पर नारियल, बादाम या जैतून का तेल लगाएं. तेल लगाने से रंग स्किन में गहराई तक नहीं जाते, रंग आसानी से निकल जाते हैं. स्किन रूखी नहीं होती है. नाखूनों और क्यूटिकल्स पर भी तेल लगाएं और नेल पॉलिश की मोटी परत लगा लें.

3. सनस्क्रीन जरूर लगाएं – होली ज्यादातर दिन में खेली जाती है. इसलिए धूप से बचाव के लिए हाई SPF वाला सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाएं, धूप में ज्यादा देर तक न रहें. इससे स्किन टैनिंग और जलन से बचेगी.

4. बालों को खुला न छोड़ें – बालों में रंग और धूल बहुत जल्दी चिपक जाती है. होली से पहले बालों में गुनगुना नारियल या बादाम तेल लगाएं. अच्छी तरह कंघी करें. चोटी या जूड़ा बना लें. तेल बालों को नुकसान से बचाता है और रंग निकालना बनाता है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular