Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking News चंद्रपुर के 8 खबर 5 मार्च 2026 चंद्रपुरः में 19 मार्च से...

 चंद्रपुर के 8 खबर 5 मार्च 2026 चंद्रपुरः में 19 मार्च से शुरू होगी माता महाकाली की जत्रा, मेयर संगीता खांडेकर ने लिया तैयारियों का जायजा रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

 चंद्रपुर के 8 खबर 5 मार्च 2026 चंद्रपुरः में 19 मार्च से शुरू होगी माता महाकाली की जत्रा, मेयर संगीता खांडेकर ने लिया तैयारियों का जायजा रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

1) चंद्रपुर में 19 मार्च से मां
महाकाली की जत्रा शुरू होगी। महापौर संगीता खांडेकर ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लेकर प्रशासन को पुख्ता नियोजन के निर्देश दिए।
चंद्रपुर जिले की आराध्य देवी मां महाकाली की जत्रा 19 मार्च से शुरू होगी। महापौर संगीता खांडेकर ने इस जत्रा की तैयारियों व नियोजन का जायजा लिया। इससे पहले, उन्होंने यात्रा क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण भी किया। इस समय उपमहापौर प्रशांत दानव, आयुक्त अकुनुरी नरेश, उपायुक्त संदीप चिद्रावार, शेषराव ताले, मुख्य लेखा अधिकारी मनोज गोस्वामी, शहर अभियंता रवींद्र हजारे, सहायक आयुक्त अनिल कुमार घुले, उपअभियंता रवींद्र कलम्बे, प्रगति भूरे और सभी विभाग प्रमुख मौजूद थे।
उचित नियोजन के दिए निर्देश
को महाकाली जत्रा के लिए अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त आते हैं, यह बताते हुए महापौर ने कहा कि प्रशासन भीड़ प्रबंधन के लिए उचित नियोजन करना चाहिए। भक्तों के आने-जाने के लिए अलग-अलग इंतजाम किए जाने चाहिए। जलापूर्ति विभाग को भक्तों के पीने के लिए पानी की टंकियां और पानी के टैंकर तैयार रखने चाहिए। स्वास्थ्य विभाग को निशुल्क प्रथमोपचार वैद्यकीय सेवा के साथ-साथ 24 घंटे एम्बुलेंस और अग्निरोधी सेवा भी उपलब्ध करानी चाहिए।
तेज गर्मी को देखते हुए, बाहर से आने वाले भक्तों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए सावधानियों के बारे में बताया जाना चाहिए, बिजली विभाग को पूरे इलाके में विद्युत प्रणाली लगाना चाहिए और सुरक्षा के मद्देनजर CCTV लगाना चाहिए। शिक्षा विभाग को तूफ़ान, हवा, बारिश जैसी प्राकृतिक आपदा की हालत में लोगों को निकालने के लिए मनपा शाला और दूसरी जगहें आरक्षित रखनी चाहिए।

 

2) कामगारों के निर्देशः विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने स्थानीय कामगारों को तत्काल काम पर वापस लेने के संबंध में प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं।

 

3) किडनी रैकेट मामलाः हाल ही में उजागर हुए किडनी रैकेट मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया है और पीड़ित किसान को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

 

4) अन्नत्याग सत्याग्रह चंद्रपुर के सामाजिक कार्यकर्ता बंडु धोतरे ने आज 5 मार्च से अपना अन्नत्याग सत्याग्रह ( भुक हड़ताल) शुरू करने जा रहे हैं

 

5) स्थानीय राजनीतिः चंद्रपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज है। हालिया अपडेट्स के अनुसार, कांग्रेस में आंतरिक विवाद (धानोरकर और वडेट्टीवार गुट) को लेकर आलाकमान कार्रवाई की तैयारी में है। वहीं, स्थानीय निकाय चुनावों में राजनीतिक समीकरणों में बड़े उलटफेर देखे जा रहे हैं

 

6) विवाहिता ने फांसी लगाई बल्लारपुर (सं.) शहर के आंबेडकर वार्ड क्षेत्र में एक विवाहित
महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना बुधवार (4 मार्च) सुबह सामने आई मृतका की पहचान श्रावणी सूरज केशकर (29) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे मृतका का भतीजा किसी काम से घर पहुंचा, तो श्रावणी घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी. उसने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी. बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी बिपिन इंगले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल, बल्लारपुर भेज दिया गया. मामले की प्राथमिक जांच पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक उमेश जोगदंड, पुलिस हवलदार संदीप दुर्योधन तथा महिला पुलिस कर्मचारी रुपाली माथनकर द्वारा की जा रही है.

 

7) दुर्गापुर (सं). ताडोबा रोड के डिवाइडर पर लगाए गए पत्रक हजारों पौधे पानी के अभाव में सूख रहे थे. जिला परिषद महिला एवं बाल विकास के पूर्व सभापति प्रा. रोशनी खान ने सार्वजनिक बांधकाम विभाग को निवेदन देकर सूचित किया था कि पानी के अभाव में डिवाइडर पर लगाए गए पौधे सूख रहे हैं, कई पौधे सूख चुके है और आगे यथाशीघ्र पौधों में पानी नहीं डाला गया तो बचे हुए पौधे भी सूख जाएंगे. डिवाइडर पर लगाए गए पौधे, पानी के अभाव में सूखने से आहत दुर्गापुर- उर्जानगर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी पीडब्लूडी चंद्रपुर को निवेदन दिया था. जिसमें आंदोलन की चेतावनी दी गई थी. पूर्व सभापति प्रा. रोशनी खान और दुर्गापुर- उर्जानगर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों देवदास रामटेके और पुरुषोत्तम आवले द्वारा अलग-अलग दिए गए निवेदन के बाद से पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को काम पर लगाया. उसके बाद डिवाइडर पर सूखे पौधों को निकालने और बचे हुए पौधों के लिए टैंकर से पानी डालने का काम शुरू हो गया है.

 

8) बस की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत
चंद्रपुर, के वढोली बस स्टैंड पर सड़क पार करते समय एक वृद्ध की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान पत्रू पोचू लाकड़े (84, निवासी जुनगांव) के रूप में हुई है. पत्रू लाकड़े बैंक के काम से वढोली आए थे. वे पैदल जा रहे थे. तभी एमएच-40 एन 9431 क्र. की बस के पहिए में आने से मृत्यु हो गई.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular