Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsभारत का ताजा बड़े 7 खबर आज का 5 मार्च 2026 खाड़ी...

भारत का ताजा बड़े 7 खबर आज का 5 मार्च 2026 खाड़ी में जंग से तेल संकट… भारत के पास 50 दिन का स्टॉक, अब रूस ने बढ़ाया मदद का हाथ रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

भारत का ताजा बड़े 7 खबर आज का 5 मार्च 2026 खाड़ी में जंग से तेल संकट… भारत के पास 50 दिन का स्टॉक, अब रूस ने बढ़ाया मदद का हाथ रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

1) रूस से यह मदद की पेशकश ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने एनर्जी मार्केट को अस्थिर कर दिया है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए होने वाली तेल आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले और फिर तेहरान की जवाबी कार्रवाई ने पूरे वेस्ट एशिया को जंग की आग में झोंक दिया है. इस बीच खबर है कि भारत के पास अब सिर्फ 50 दिनों का क्रूड ऑयल और रिफाइंड ऑयल का स्टॉक बचा है. ऐसे में रूस एक बार फिर भारत की मदद को आगे आया है.
रूस ने संकेत दिया है कि अगर खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते संकट के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होती है, तो वह भारत को ऊर्जा आपूर्ति में सहयोग देने के लिए तैयार है.

 

2) भारत-इजरायल हमारे खिलाफ बड़ी साजिश…’, ईरान जंग के बीच PAK मंत्री का बड़ा दावा

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि ईरान के साथ उसकी 900 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा लगती है. मंगलवार को पाकिस्तान के मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इजरायल पाकिस्तान को अपनी कठपुतली बनाना चाहता है और उसकी इस योजना में भारत भी शामिल है.

 

3) भारत से लौट रहे ईरानी जहाज पर समुद्र के भीतर से हमला… 80 की मौत, कई लापता
श्रीलंका के दक्षिणी तट पर एक ईरानी जहाज पर पनडुब्बी से हमला हुआ, जिसमें 80 लोग मारे गए हैं और कई लोग लापता और कई घायल हुए हैं.
अभी तक घटना की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है और हमले के पीछे कौन है, ये अभी स्पष्ट नहीं है
श्रीलंका के दक्षिणी तट में एक ईरानी जहाज पर पनडुब्बी से हमला किया गया. इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई है, 100 से ज्यादा लोग पानी में गायब हो गए हैं और कई लोग घायल भी हैं.
ईरानी जहाज से संकट का संकेत (Distress Call) मिलने के बाद श्रीलंकाई सेना ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया.

 

4) नीतीश जाएंगे राज्यसभा, बेटे निशांत बनेंगे डिप्टी CM… फिर कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आने वाला है जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की संभावना है. ऐसे में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं. वहीं, नीतीश के बेटे निशांत को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.
बिहार की सियासत में बड़ा उलट-फेर होता नजर आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद, बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान कौन संभालेगा

 

5) AI समिट हंगामा: जेल से छूटे युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब, बोले- राहुल गांधी के सिपाही डरने वाले नहीं

दिल्ली की तिहाड़ जेल से इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई हो गई है. इन सभी को एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था.
इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहाई हो गई है. यह रिहाई एआई समिट के दौरान हुए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में अदालत द्वारा जमानत और उसके बाद जारी किए गए रिलीज ऑर्डर के तहत मंगलवार देर रात हुई. जेल से बाहर आकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ एकजुटता दिखाई और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया.

 

6) असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे
कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. गौरव गोगोई जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे. असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है.

 

7) US ने ‘आतंकियों’ से मिलाया हाथ, ईरानी सेना को तबाह करने में कर रहा मदद

ईरानी कुर्द मिलिशिया ने हाल के दिनों में अमेरिका से संपर्क कर पश्चिमी ईरान में सुरक्षा बलों पर संभावित हमले को लेकर चर्चा की है. सूत्रों के अनुसार समूह अमेरिकी सैन्य और खुफिया समर्थन चाहता है. अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. इस संभावित ऑपरेशन का क्षेत्रीय स्थिरता पर बड़ा असर पड़ सकता है.
ईरान से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. जानकारी के मुताबिक ईरानी कुर्द मिलिशिया समूहों ने हाल के दिनों में अमेरिका से यह चर्चा की है कि पश्चिमी ईरान में सुरक्षा बलों पर हमला किया जाए या नहीं और अगर किया जाए तो कैसे किया जाए. इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने बताया कि यह बातचीत संवेदनशील सैन्य योजना से जुड़ी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular