Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsआज 6 मार्च 2026 चंद्रपुर के मुख्य 6 खबर राजनितिक अपराध समाजिक...

आज 6 मार्च 2026 चंद्रपुर के मुख्य 6 खबर राजनितिक अपराध समाजिक और अन्य छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शविर अभियान रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

आज 6 मार्च 2026 चंद्रपुर के मुख्य 6 खबर राजनितिक अपराध समाजिक और अन्य छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शविर अभियान रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

 

1) आम नागरिकों, किसानों, छात्रों और महिलाओं के राजस्व विभाग से संबंधित मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए, राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा मार्च से मई 2026 तक ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर अभियान’ चलाया जा रहा है। प्रत्येक तालुका में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले इस शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ प्रदान करने की योजना बनाई गई है। इसलिए, जिला कलेक्टर विनय गौड़ा जी.सी. ने सभी लोगों से महाराजस्व शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
वे जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर अभियान’ के बारे में जानकारी दे रहे थे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. नितिन व्यावरे भी उपस्थित थे।

 

2) चंद्रपुर NMC: 16 सदस्यीय स्थायी समिति का ऐलान; कांग्रेस के 7 और महायुति के 6 सदस्यों को मिली जगह, देखें लिस्ट
1 महीने की देरी के बाद 16 सदस्यीय स्थायी समिति का गठन। महापौर संगीता खांडेकर से माफी की मांग। कांग्रेस के धानोरकर गुट ने किया सभात्याग।
किसी खास कारण के बिना महापौर संगीता खांडेकर अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए 10 फरवरी को हुई सभा में स्थायी समिति सदस्यों के चयन का विषय लंबित रखा, इसलिए स्थायी समिति गठन में एक महीने से ज्यादा का विलंब हो गया। इससे स्थायी समिति अध्यक्ष का चयन भी लंबित हो गया है।
इसका परिणाम चंद्रपुर के विकास कार्यो पर हो रहा है। इसलिए महापौर ने चंद्रपुर शहर के करीब पांच लाख लोगों से माफी मांगे, ऐसी मांग आज हुई पालिका की विशेष सभा में महानगर आघाडी के गटनेता पप्पू देशमुख ने की। इस समय कांग्रेस के गटनेता राजेश अड्डुर व विरोधी दलों के पार्षदों ने देशमुख की मांग को अपना समर्थन दर्शाया।

 

3) बल्लारपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने बल्लारपुर-विसापुर मार्ग पर पानी टंकी के पास खेत क्षेत्र में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में नकद राशि, ताश के पत्ते और छह दोपहिया वाहन सहित कुल 2 लाख 73 हजार 240 रुपये का माल जब्त किया गया. कार्रवाई रविवार (1 मार्च) को की गई.
पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी. वहां छह व्यक्ति गोल घेरा बनाकर 52 पत्तों न पर हार-जीत की बाजी लगाते हुए जुआ खेलते पाए गए. पुलिस ने तत्काल सभी को

 

4) चंद्रपुर के. ताड़ोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प से जुड़ी ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. ताडोबा सफारी की टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर पर्यटकों से लाखों रुपये की ठगी की गई. इस संबंध में रामनगर पुलिस स्टेशन में रविवार (1 मार्च) को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.
तुकुम निवासी वनपाल निशा राठोड़ (39) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे ताडोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प के कंजरवेशन एवं अतिक्रमण क्लियरेंस (बफर) विभाग में कार्यरत हैं. 28 फरवरी को उनके वरिष्ठ रेंज ऑफिसर एम. एन. निबुद्धे ने फर्जी वेबसाइट एजेंटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए थे. प्रकल्प कार्यालय को 23 अक्टूबर 2025 से 9 फरवरी 2026 के बीच पर्यटकों की कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं. पर्यटकों ने गूगल सर्च के माध्यम से junblessafariindia. in, tadobapark.com तथा tadobanation-

 

5) चंद्रपुर भद्रावती तहसील के सायवन क्षेत्र में चंद्रपुर सुपर थर्मल पावर स्टेशन (सीटीपीएस) से से निकलने वाली ऐश (राख) डंपिंग के ठेके को लेकर दो गुटों में विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. चाकू और कुल्हाड़ी से हुए हमले में एक मजदूर घायल हो गया. दोनों पक्षों ने भद्रावती पुलिस थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है, जबकि 11 अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है.
ऐश डंपिंग स्थल पर मारपीट: पहली
घटना 1 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे पुराने सायवन स्थित ऐश डंपिंग स्थल पर हुई. शिकायतकर्ता शाकीब शकील काजी (23, निवासी घुटकाला वार्ड, चंद्रपुर) हासीम खान के नाम से चल रहे ऐश लोडिंग कार्य में वाहनों के नंबर दर्ज करने का काम

 

6) चंद्रपुर जिला कौशल विकास, रोजगार और
उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र के माध्यम से जिले में अधिकतम उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से, प्रत्येक शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में, 6 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, प्रशासनिक भवन, चंद्रपुर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
जिले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री आदि उत्तीर्ण उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका लक्ष्य जिले के पंजीकृत उद्यमियों से सीधे संपर्क करना है। उम्मीदवारों को आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और बायोडाटा की एक प्रति (कम से कम तीन प्रतियां) साथ लेकर बैठक में उपस्थित होना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular