आज 6 मार्च 2026 भारत के मुख्य 7 खबरे महीनों से समंदर में भटक रहे रूसी जहाज लौटने लगे भारत ! ईरान जंग के बीच बदला ‘खेल’ रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
1) भारत ने ईरान में बढ़ते संघर्ष के बीच रूसी कच्चे की खरीद दोबारा बढ़ाने का फैसला किया है.
जहाज ट्रेकिंग फर्म के मुताबिक रूस के दो तेल टैंकर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं और वो भारत के पारादीप और वडिनार बंदरगाहों पर तेल उतारेंगे
ईरान में चल रही अमेरिका और इजरायल की जंग के बीच महीनों से भारत के समंदर के पास भटक रहे रूसी तेल जहाजों को अपना खरीददार मिल गया है. जहाजों की ट्रैकिंग से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, जिन दो रूसी तेल कार्गो जहाजों ने पहले पूर्वी एशिया को अपना डेस्टिनेशन बताया था, उन्होंने अब भारत का रुख कर लिया है.
इससे संकेत मिलता है कि मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच भारत रूस के कच्चे तेल की खरीद फिर से बढ़ाने की तरफ बढ़ रहा है.
2) पुरी जगन्नाथ मंदिर का रहस्यमय रिवाज… बनकलगी के लिए आज 4 घंटे तक बंद रहेंगे कपाट, जानिए पूरी कहानी ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर 5 मार्च को ‘बनकलगी’ नाम के एक खास रिवाज के लिए चार घंटे के लिए बंद रहेगा. मंदिर के अंदर दर्शन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक रोक दिए जाएंगे. बनकलगी एक सीक्रेट और खास रिवाज है, जिसे श्रीमुख श्रृंगार भी कहा जाता है.ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को एक विशेष और रहस्यमय धार्मिक परंपरा के चलते भक्तों के लिए कपाट 4 घंटे तक बंद रहेंगे. मंदिर प्रशासन के अनुसार, आज 5 मार्च को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन स्थगित रहेंगे. इस दौरान मंदिर में ‘बनकलगी’ नाम का एक बेहद खास और गुप्त अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा, जिसे देखने या उसमें शामिल होने की अनुमति आम भक्तों को नहीं होती.
3) भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया शोक, विदेश सचिव ने कंडोलेंस रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के निधन पर नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर, शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए. खामेनेई की 28 फरवरी, 2026 को अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में मौत हो गई थी भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में शोक पुस्तिका (Condolence Book) पर हस्ताक्षर किए. उन्होंने यह हस्ताक्षर भारत सरकार की ओर से किया, जिसमें भारत ने हालिया घटना पर ईरान के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की. साथ ही पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की. ईरान इस्लामी गणराज्य के 86 वर्षीय पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई 1989 से देश पर शासन कर रहे थे.
4) हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला भारत के लिए खतरनाक! श्रीलंकाई सांसद ने किया आगाह हिंद महासागर में अमेरिकी हमले में ईरानी युद्धपोत डूबने के बाद श्रीलंका के सांसद नमल राजपक्षे ने कहा कि यह भारत के लिए भी चिंता की बात है. घटना श्रीलंका के तट के पास हुई, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा, समुद्री मार्गों और भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर संभावित असर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.हिंद महासागर में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिका द्वारा ईरानी युद्धपोत को डुबोए जाने की घटना ने भारत की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है. यह हमला श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुआ, जो श्रीलंका के खोज और बचाव क्षेत्र के दायरे में आता है.
5) दुनिया में युद्ध भड़काकर भारत-चीन और रूस की उभरती ताकत को रोकना चाहता है अमेरिका, ईरान का आरोप ईरान ने अमेरिका पर वैश्विक संघर्षों को जानबूझकर हवा देने का आरोप लगाया है, व भारत-चीन और रूस जैसी उभरती शक्तियों के विकास को रोका जा सके. तेहरान ने शांति की इच्छा जताते हुए सम्मानजनक शर्तों पर बातचीत की पेशकश की है, लेकिन साथ ही अमेरिका को भविष्य के खतरों के प्रति आगाह भी किया है ईरान ने संयुक्त राज्य अमेरिका पर भारत-चीन और रूस जैसी उभरती शक्तियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए जानबूझकर वैश्विक संघर्षों को भड़काने का आरोप लगाया है. साथ ही तेहरान ने संकेत दिया है कि वो सम्मानजनक शर्तों पर युद्ध खत्म कर बातचीत करने के लिए तैयार है.
6) ईरान के सुप्रीम लीडर के विशेष प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि वाशिंगटन का व्यापक उद्देश्य तेहरान से कहीं आगे तक फैला हुआ है राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का 5 मार्च अंतिम दिन है और निगाहें पटना पर टिकी हैं. सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए 5 मार्च को नामांकन कर दिया है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए 5 मार्च को नामांकन दाखिल कर दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि पिछले दो दशक से ज्यादा समय से राज्यसभा जाना चाह रहा हूं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जो नई सरकार बनेगी, उसे पूरा मार्गदर्शन रहेगा.इन सबके बीच पटना में भारी बवाल की स्थिति बन गई है. मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं. जेडीयू कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना अपनी पार्टी के नेताओं को भी करना पड़ रहा है.
7) श्रीलंका तट के पास अमेरिकी एक्शन से भारत में हड़कंप: राहुल गांधी बोले-तूफान आने वाला है, भारत की तेल सप्लाई खतरे में मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब भारत के समुद्री क्षेत्र (हिंद महासागर) तक पहुंच गया है. श्रीलंका के तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा ईरानी युद्धपोत को डुबोए जाने की घटना ने देश में एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. विपक्ष ने इसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर तीखे सवाल उठाए हैं.हिंद महासागर में श्रीलंका के तट से महज 40 नॉटिकल मील दूर अमेरिकी नौसेना द्वारा ईरानी युद्धपोत को डुबोए जाने की घटना ने भारत की रणनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जयराम रमेश ने इस घटना को भारत की विदेश नीति की विफलता और ऊर्जा सुरक्षा के लिए सीधा खतरा करार दिया है.

