8 मार्च 2026 भारत के सबसे बड़े खबर IRIS Dena पर अमेरिकी हमले से पहले भारत ने दूसरे ईरानी जहाज को दी थी शरण, कोच्चि में ठहरे 183 क्रू मेंबर्स रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
1) एक ओर जहां अमेरिका की एक सबमरीन ने ईरान के जंगी जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया, वहीं उससे कुछ दिन पहले ईरान ने तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए भारत से कोच्चि में अपने दूसरे नौसैनिक जहाज के लिए डॉकिंग की अनुमति मांगी थी. भारत ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया था.
हिंद महासागर में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. श्रीलंका के पास एक ईरानी जंगी जहाज के डूबने से कुछ दिन पहले ईरान ने भारत से अपने दूसरे नौसेना के जहाज को कोच्चि में तुरंत डॉकिंग की अनुमति देने का अनुरोध किया था. सूत्रों के अनुसार भारत ने इस अनुरोध को मंजूरी दे दी और जहाज के 183 क्रू मेंबर्स के ठहरने की व्यवस्था भी की है
2) दुबई एयरपोर्ट से फिर शुरू हुआ उड़ानों का संचालन, ईरानी ड्रोन का मलबा गिरने से ठप हुई थीं सेवाएं
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) से यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है. ड्रोन हमले के मलबे के कारण ठप हुए ऑपरेशन्स के बाद, एयरपोर्ट प्रशासन ने आज 7 मार्च से आंशिक रूप से विमानों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी है.
मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं, इससे पहले इसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था
दरअसल, एयरपोर्ट को बंद करने का निर्णय आज सुबह ईरान की ओर से दागी गई एक ड्रोन को आसमान में मार गिराने (Intercept) के बाद लिया गया था, जिसका मलबा सीधे एयरपोर्ट परिसर में आकर गिरा. अब एयरपोर्ट ने एक और ट्वीट किया है और सेवाएं शुरू करने की जानकारी दी है.
एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज (7 मार्च) हमने आंशिक रूप संचालन फिर से शुरू कर दिया है और कुछ उड़ानें DXB और DWC से संचालित हो रही हैं. कृपया एयरपोर्ट की ओर तब तक न जाएं जब तक आपकी एयरलाइन आपसे संपर्क करके यह न कर दे कि आपकी फ्लाइट कन्फर्म है, क्योंकि उड़ानों का शेड्यूल लगातार बदल रहा है
3) पड़ोसी मुल्कों पर हमला नहीं करेंगे, सरेंडर का सपना पालने वाले होंगे नाकामः ईरानी राष्ट्रपति
ईरान की ओर से एक बड़ा और चौंकाने वाला कूटनीतिक बयान सामने आया है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संदेश में घोषणा की है कि ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का निर्णय लिया है.
उन्होंने न केवल पड़ोसी देशों से माफी मांगी है, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि ईरान का किसी अन्य देश पर आक्रमण करने का कोई इरादा नहीं है
ईरान की ओर से एक बड़ा और चौंकाने वाला कूटनीतिक बयान सामने आया है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संदेश में घोषणा की है कि ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का निर्णय लिया है. उन्होंने न केवल पड़ोसी देशों से माफी मांगी है, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि ईरान का किसी अन्य देश पर आक्रमण करने का कोई इरादा नहीं है.
4) दीदी तो दीदी हैं…’, रात भर टेंट में रहीं CM ममता बनर्जी, चुनाव से पहले चर्चा में धरना
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सियासी टकराव तेज हो गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाने के विरोध में कोलकाता में धरना शुरू कर दिया उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर बंगाली मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश का आरोप लगाया है. यह विरोध उनकी पुरानी स्ट्रीट पॉलिटिक्स की याद भी दिला रहा है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एसआईआर के बाद राज्य की मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के विरोध में सेंट्रल कोलकाता में धरना शुरू कर दिया. जिससे विधानसभा चुनावों से कुछ सप्ताह पहले टीएमसी और चुनाव आयोग के बीच टकराव और बढ़ गया है. उन्होंने नाटकीय रूप से सड़क की राजनीति में वापसी की है, इस स्ट्रीट पॉलिटिक्स के दम पर ही ममता ने राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी
5) रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच लगा महंगाई का झटका
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है. Indian Oil Corporation ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें तुरंत लागू हो गई हैं जिससे रसोई के बजट के साथ-साथ होटल-रेस्टोरेंट जैसे कारोबारों पर भी सीधा असर पड़ने वाला है.
मिडिल ईस्ट संकट के बीच महंगाई का झटका लगा है. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पूरे 60 रुपये बढ़ गए हैं. वहीं कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा. नए रेट्स को आज से ही लागू कर दिया गया है. IOC (इंडियन ऑयल) की वेबसाइट पर इसे अपडेट भी कर दिया गया है.
बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अप्रैल 2025 से नहीं बढ़ाई गई थीं

