10 मार्च 2026 भारत के सबसे बड़े 7 खबर ईरान के 3 जहाज हिंद महासागर में थे, एक को हमने शरण दी…’, राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री जयशंकर रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
खबर 1) राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया हालात पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में मौजूद भारतीयों की मदद की जा रही है.
पश्चिम एशिया के हालात पर भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के राज्यसभा में बयान दिया. इस दौरान उन्होंने ईरानी जहाजों पर जानकारी देते हुए बताया, “हिंद महासागर में ईरान के तीन जहाज थे, जिसमें से एक को हमने शरण दी.”
जयशंकर ने कहा, “मैंने ईरान के विदेश मंत्री से 28 फरवरी और पांच मार्च को बात की. ईरान के तीन जहाज हिंद महासागर में थे. हमने एक जहाज को ईरान के निवेदन पर डॉकिंग की परमिशन दी और शरण दी. इसके लिए ईरान ने धन्यवाद भी कहा है. ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए हम सतर्क हैं.”
एस जयशंकर ने बताया कि हमने दो भारतीय नाविकों (मर्चेंट शिपिंग) को खो दिया है और एक अभी भी लापता हैं
खबर 2) संसद में वेस्ट एशिया संकट पर चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वेस्ट एशिया संकट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस संकट का असर भारत की अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतों पर पड़ेगा, इसलिए संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर बहस से बच रही है.
वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर संसद में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए संसद में विस्तृत चर्चा की मांग की है. उन्होंने कहा कि वेस्ट एशिया में जो हालात बन रहे हैं, उससे भारत की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है. यह सिर्फ एक क्षेत्रीय संकट नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर बदलाव की लड़ाई है
खबर 3) अबूधाबी में सबसे बड़े हिंदू मंदिर पर अलर्ट… जंग के बीच बंद किया गया BAPS टेंपल
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में स्थित BAPS हिंदू मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. मंदिर प्रशासन ने बताया कि मंदिर अगले आदेश तक श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए बंद रहेगा
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी में स्थित BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi को मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. मंदिर प्रशासन ने घोषणा की है कि मंदिर सोमवार अगले आदेश तक श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए बंद रहेगा. पहले यह आदेश 9 मार्च 2026 तक के लिए है.
खबर 4) दिल्ली शराब घोटालाः केजरीवाल-सिसोदिया की रिहाई के आदेश पर रोक लगाने से HC का इनकार
दिल्ली शराब घोटाला मामले को आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित 23 आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया था. जिसके बाद सीबीआई ने इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी
दिल्ली शराब घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने निचली अदालत के डिस्चार्ज ऑर्डर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को कोर्ट ने आरोप मुक्त कर दिया गया था. इसके बाद सीबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी.
खबर 5) CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से उबाल: बिहार के मौलाना पर 83 थानों में FIR, 21 लाख का इनाम घोषित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम विवादित टिप्पणी ने पूरे उत्तर प्रदेश में गुस्से की आग सुलगा दी है. वाराणसी से लेकर लखनऊ तक सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं बलरामपुर समेत प्रदेश के दर्जनों थानों में कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो गया है
बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है.
इस बयान के विरोध में शनिवार को बलरामपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. प्रदेश के विभिन्न जिलों के 83 थानों में भी मौलाना के खिलाफ अलग-अलग तहरीर दी गई हैं. वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंका और उसका सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की.
लखनऊ के अटल चौराहे पर भी युवाओं ने पुतला दहन कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
खबर 6) राष्ट्रपति खड़ी हैं और आप…’, पुरानी तस्वीर दिखाकर CM ममता बनर्जी का PM मोदी पर पलटवार
ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति के सम्मान को लेकर उठे विवाद पर केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री बंगाल को निशाना बनाते हैं और बेवजह राज्य सरकार को दोषी ठहराया जाता है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति के सम्मान को लेकर उठे विवाद पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हर चुनाव के समय उन्हें और उनकी सरकार को बेवजह दोषी ठहराया जाता है. ममता बनर्जी ने कहा, ‘हमें दोष मत दीजिए. जब भी चुनाव आता है, तब हमें ही जिम्मेदार ठहराया जाता है.’
खबर 7) आखिरकार नए सुप्रीम लीडर का हुआ ऐलान, खामेनेई के बेटे संभालेंगे ईरान का सबसे शक्तिशाली पद
ईरान में सत्ता का नया चेहरा सामने आ गया है. अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है. माना जा रहा है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के समर्थन और सत्ता में मजबूत पकड़ की वजह से उन्हें यह पद मिला. सुप्रीम लीडर ईरान की राजनीति और सेना पर अंतिम अधिकार रखता है
ईरान ने आखिरकार नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है. वहां की सरकारी मीडिया के मुताबिक, अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ही सुप्रीम लीडर बनाया गया है.

