Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking News15 मार्च 2025 चंद्रपुर के मुख्य 3 खबर चंद्रपुर में फिर दोस्ताना...

15 मार्च 2025 चंद्रपुर के मुख्य 3 खबर चंद्रपुर में फिर दोस्ताना मुकाबला ? UBT और कांग्रेस आमने-सामने, स्थायी समिति सभापति पद के लिए रस्साकशी शुरू! रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

15 मार्च 2025 चंद्रपुर के मुख्य 3 खबर चंद्रपुर में फिर दोस्ताना मुकाबला ? UBT और कांग्रेस आमने-सामने, स्थायी समिति सभापति पद के लिए रस्साकशी शुरू! रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

 

खबर 1) चंद्रपुर महानगरपालिका स्थायी समिति सभापति के लिए मुकाबला तय। उबाठा की मनस्वी गिरहे और कांग्रेस के वसं देशमुख के बीच भिड़ंत। 16 मार्च को होगा फैसला।
चंद्रपुर स्थानीय मनपा में 16 मार्च को हो रहे स्थायी समिति सभापति चुनाव में शिवसेना (ठाकरे) और कांग्रेस पुनः आमने सामने आ गए है। इस चुनाव के लिए शुक्रवार को उबाठा की ओर से मनस्वी गिरहे और कांग्रेस की ओर से वसंता देशमुख ने नामांकन दाखिल किए। उबाठा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने एक दूसरे के खिलाफ अपने नामांकन दाखिल किए जाने से पुनः एक बार राजनीतिक महकमे में हलचल देखने मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि, उबाठा की मनस्वी ने भाजपा तथा शिवसेना (शिंदे) गुट की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया है। यह तीनों दलों ने मिलकर मनपा में मेयर पद का चुनाव जीतते हुए सत्ता काबिज की है। भाजपा, शिवसेना (शिंदे) और उबाठा गठबंधन को अब 16 मार्च को होने जा रहे मनपा के स्थायी समिति सभापति के चुनाव में पुनः एक बार अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है।

 

खबर 2) नगर निगम की टीम द्वारा की गई कार्रवाई, 325 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त

चंद्रपुर नगर निगम की उपद्रव पहचान (एनडीएस) टीम ने बिनबा गेट के बाहर वाडी गोल्डन ट्रांसपोर्ट का निरीक्षण करते हुए 13 बोरियों में कुल 325 किलोग्राम एकल-उपयोग प्लास्टिक जब्त किया।
जांच में पता चला कि उक्त प्लास्टिक का स्टॉक गडचंदूर के ‘गुरुकृपा’ का है और संबंधित मालिक को नगर निगम कार्यालय में उपस्थित होकर जुर्माना अदा करने का निर्देश दिया गया है।
चंद्रपुर नगर निगम सरकार द्वारा प्रतिबंधित एकल-उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। नगर प्रशासन ने नागरिकों से ऐसे अवैध भंडारों के बारे में जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की है।

 

खबर 3) भटाली ओसी कोयला खदान में धंसी जमीन, मैनेजमेंट की गलती से गिरा मलबा, 4 मजदूर कर रहे थे काम, मची अफरा-तफरी

भटाली खदान में
भीषण भूस्खलन ! 110 मीटर नीचे दबे 4 कर्मचारी, चमत्कारिक रूप से बची जान। ₹5 करोड़ की मशीन स्वाहा। जानें कैसे प्रबंधन की जिद पड़ी भारी।
दुर्गापुर संभाग में वेकोलि चंद्रपुर क्षेत्र की भटाली ओपन कास्ट खदान में 11 मार्च के 1 बजे की रात को एक बड़ा हादसा हुआ। जिसमें एक अधिकारी और तीन वेकोलि कर्मचारी सहित कुल 4 लोग बाल-बाल बच गए। चारों का चन्द्रपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती में आईसीयू में रखा गया था। जानकारी अनुसार सभी को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
रात के 1 बजे रात्रि पाली के दौरान बंद मोटर पंप को चालू करने के लिए एक अधिकारी और तीन कर्मचारी काम कर रहे थे।मोटर पंप चालू करने के लिए बार- बार प्रयास कर रहे थे। इसी बीच जिस पर रहकर काम कर रहे थे। वही शील्ड मलबा बनकर नीचे गिर गया, जिसके कारण अधिकारी सहित कर्मचारी इधर-उधर फेके गये। जबकि 5 करोड़ का पीसी मशीन मलबे में दब गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular