Wednesday, April 29, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsबाघ के सामने वीडियो बनाना पड़ा भारी, कार्रवाई की मांग तेज रिपोर्टर:-...

बाघ के सामने वीडियो बनाना पड़ा भारी, कार्रवाई की मांग तेज रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

बाघ के सामने वीडियो बनाना पड़ा भारी, कार्रवाई की मांग तेज रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

चंद्रपुर | चंद्रपुर जिले के पदमापुर–मोहर्ली मार्ग पर 15 मार्च 2026 को एक बेहद खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने सड़क पर निकले बाघ के बेहद करीब जाकर उसका वीडियो बनाया, जिससे वन्यजीव नियमों का खुला उल्लंघन हुआ।
यह घटना न केवल वन्यजीव संरक्षण के नियमों की अवहेलना है, बल्कि इसमें शामिल लोगों ने अपनी जान को भी गंभीर खतरे में डाला। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की हरकतें बाघ जैसे जंगली जानवरों को उकसा सकती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
इस मामले को लेकर We Care Foundation, Chandrapur के अध्यक्ष हिमायूँ अली ने वन विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वनसंरक्षक तथा क्षेत्र संचालक, ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प को लिखित निवेदन देकर कहा है कि घटना की तत्काल जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
हिमायूँ अली ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार में बाधा डालती हैं, बल्कि पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनती हैं। यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं।
वन विभाग से अपेक्षा की जा रही है कि इस गंभीर मामले पर जल्द संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि आगे कोई भी व्यक्ति इस तरह की लापरवाही करने का साहस न कर सके।
निवेदन देते समय we care foundation के उपाध्यक्ष सुयोग भोयर, सदस्य हाजी अली, शहबाज शेख, सुहास कांबले,शिल्पा कांबले, नाज़िया शेख,सिद्धार्थ शेगांवकर,यशराज बग़ीहेले, कुणाल, सरकार आदि की उपस्थिति थी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular