28 मार्च आज का ताजा खबर भारत का ‘देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा’, CMs को पीएम मोदी का साफ संदेश, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई चर्चा (रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 28 मार्च
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तेल सप्लाई पर मंडराते संकट को देखते हुए पीएम मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की है. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना था कि वैश्विक संकट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल और जरूरी सामानों की सप्लाई न रुके और आम जनता पर इसका बोझ न पड़े वेस्ट एशिया संकट को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच अहम वर्चुअल मीटिंग हुई. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के खतरे को देखते हुए बुलाई गई यह बैठक करीब दो घंटे तक चली. इस बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को साफ संदेश देते हुए कहा कि हमें टीम इंडिया की तरह काम करना है. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने मीटिंग में यह भी कहा कि मौजूदा संकट की वजह से देश कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा.
पीआईबी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, एनर्जी सिक्योरिटी को सुनिश्चित करना और नागरिकों के हितों की रक्षा करना है. साथ ही उन्होंने सप्लाई चेन को मजबूत करने की भी बात कही. इसके लिए पीएम मोदी ने राज्यों से जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की
पीएम मोदी ने गलत सूचनाओं और अफवाहों के प्रसार के खिलाफ चेतावनी दी और सटीक और विश्वसनीय जानकारी के प्रसार पर जोर दिया है. मुख्यमंत्रियों ने भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की तरफ से स्थिति से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की. मुख्यमंत्रियों ने भरोसा जताया है कि उनके राज्यों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता के साथ हालात सामान्य बने हुए हैं

