चंद्रपुर जिले के लिए विधायक सुधिर मुनगंटीवार ने जो बोला वो करके दीखा देंगें प्रदुषण मुद्दे रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
चंद्रपुर दिनांक 17 अप्रैल 2026
विधायक सुधीर मुनगंटीवार द्वारा विधानसभा में चंद्रपुर जिले में प्रदूषण के गंभीर मुद्दे पर आधे घंटे की चर्चा और विभिन्न संसदीय माध्यमों से निरंतर अनुवर्ती कार्रवाई के बाद, पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने अपना वादा पूरा करते हुए चंद्रपुर जिले में प्रदूषण का विस्तृत निरीक्षण दौरा किया। इस दौरे से चंद्रपुर में प्रदूषण के मुद्दे पर राज्य सरकार का ठोस रुख और आगे की कार्रवाई की दिशा स्पष्ट हो गई है।
इस निरीक्षण दौरे के दौरान, मंत्री पंकजा मुंडे ने . मुंगंटीवार के साथ उर्जानगर कॉलोनी क्षेत्र में स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और चंद्रपुर महा औषनिक विद्युत केंद्र की कोयला ढुलाई परियोजना और कोयला बंकरों से होने वाले प्रदूषण का जायजा लिया। खुले में कोयले की ढुलाई के कारण हवा में राख और धुआं फैल रहा था। औद्योगिक गतिविधियों के कारण लंबे समय से प्रदूषण की मार झेल रहे चंद्रपुर जिले की जमीनी सच्चाई उस वक्त सामने आ गई जब महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे खुद हालात का जायजा लेने पहुंचीं. उनकी सफेद BMW कार पर कोयले की धूल की ऐसी मोटी परत चढ़ी की गाड़ी काली हो गई.
महाराष्ट्र की कद्दावर नेता और पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे जब गुरुवार को प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे चंद्रपुर जिले का जायजा लेने पहुंचीं तो वहां की सच्चाई ने खुद उन्हें झकझोर दिया. उनकी चमचमाती सफेद BMW कार कुछ ही घंटों में धूल से पूरी तरह काली हो गई. ऐसे में पर्यावरण मंत्री के सामने चंद्रपुर के लोगों के रोजमर्रा के संघर्ष की कहानी सामने ही बयां होती नजर आई. दरअसल, मंत्री पंकजा मुंडे दुर्गापुर स्थित चंद्रपुर थर्मल पावर स्टेशन के कन्वेयर बेल्ट, बेलसणी की महामाया कोल वॉशरी और घुग्गुस स्थित विदर्भमिनरल्स एनर्जी कंपनी का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां चारों तरफ उड़ती धूल, खुले में कोयले की ढुलाई और प्रदूषण रोकने वाले उपायों की कमी साफ नजर आ रही थी.
औद्योगिक इलाकों में कोयले की धूल उड़ रही थी. हवा में इतनी धूल थी कि मंत्री के काफिले की गाड़ियां कुछ ही देर में धूल की मोटी परत से ढक गई. यह देखकर सभी हैरान रह गए. एक सफेद लग्जरी कार का काला पड़ जाना चंद्रपुर के प्रदूषण की भयावह स्थिति को दर्शाता है.
निरीक्षण के दौरान पंकजा मुंडे ने कहा कि मुझे यहां की समस्या की जानकारी थी, लेकिन वास्तविक हालात देखने के लिए मैं खुद आई थी. स्थिति बहुत गंभीर है. उन्होंने साफ संकेत दिया कि नियम तोड़ने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट देने और दोषी पाए जाने वाले कारखानों पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं.

