Monday, May 25, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsचंद्रपुर के भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत...

चंद्रपुर के भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

चंद्रपुर के भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

 

दिनांक 5 मई 2026
चंद्रपुर के घोडपेठ में
हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने जांच के बाद पत्नी सहित चार आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया।
चंद्रपुर जिले के भद्रावती पुलिस स्टेशन अंतर्गत घोडपेठ क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 मई को सुबह करीब 10:30 बजे भद्रावती पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि घोडपेठ स्थित कर्मवीर स्कूल के पास हनुमान मंदिर के समीप एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को एक पुरुष का शव मिला, जिसकी पहचान रविंद्र तुलशीराम कुलमेथे 46 वर्ष, निवासी मुधोली, जिला गडचिरोली) के रूप में हुई।
मामले में प्रारंभिक तौर पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी दीपमाला रविंद्र कुलमेथे ने अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।
उसने वर्षा परचाके, सोनू उर्फ प्रवीण कालोकर और नाजीर अंसारी को 1 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दीपमाला और वर्षा को वरोरा से तथा अन्य दो आरोपियों सोनू कालोकर और नाजीर अंसारी को नागपुर से गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से मारुति कंपनी की जेन स्टाइलो कार एमएच 31 डीसी 8919) और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि 1 मई को मृतक को कार में बैठाकर घोडपेठ के सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
इस मामले में भद्रावती पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोधागी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में भद्रावती पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा की टीम द्वारा की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular