Friday, May 1, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsपूर्व विदर्भ बनेगा देश का स्टील हब ! CM फडणवीस ने भद्रावती...

पूर्व विदर्भ बनेगा देश का स्टील हब ! CM फडणवीस ने भद्रावती में कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास (रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

पूर्व विदर्भ बनेगा देश का स्टील हब ! CM फडणवीस ने भद्रावती में कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास
(रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

दिनांक 15 मार्च
पूर्व विदर्भ बनेगा देश
का ‘स्टील हब’! सीएम फडणवीस ने चंद्रपुर में किया ₹17,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास। ₹3 लाख करोड़ का निवेश और 1 लाख युवाओं को रोजगार।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि, विदर्भ में प्रचुर मात्रा में खनिज संपत्ति है, इस संपत्ति का प्रदूषण किए बगैर कैसे उपयोग किया जाए इसकी प्लानिंग करके भद्रावती में दो ग्रीन स्टील प्रोजेक्ट्स लगाए जा रहे हैं। स्थापित उद्योगों से एक इको-सिस्टम बनता है। रोज़गार पैदा करने के साथ-साथ सर्विस सेक्टर भी बढ़ता है। इससे इलाके के कृषि क्षेत्र से लेकर पर्यटन क्षेत्र तक को लाभ पहुंचता है।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री डॉ. अशोक उइके, वित्त और योजना राज्यमंत्री आशीष जायसवाल, सांसद प्रतिभा धानोरकर, विधायक किशोर जोरगेवार, देवराव भोंगले, करण देवतले, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर, पूर्व सांसद अजय संचेती, कोल इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार झा, उद्योग विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. पी. अंबाल्गन, ग्रेटा एनर्जी के चेयरमैन नितेश चौधरी, वैभव काकुलाटे, वेकोलि के मैनेजिंग डायरेक्टर हेमंत पांडे, ग्रेटा एनर्जी के अनूप गोयल, न्यू इरा क्लीन टेक के बालासाहब दराडे, मधुसूदन अग्रवाल, जिलाधिकारी विनय गौड़ा, जिला परिषद के सीईओ पुलकित सिंह, पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular