चंद्रपुर में बड़ा हादसा, महिलाओं से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटी, कई महिलाएं घायल; 8 की हालत गंभीर
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 7 मई 2026
चंद्रपुर जिले के
सावली तहसील में शादी समारोह में जा रही महिलाओं से भरी मिनी पिकअप पलट गई। हादसे में 30 महिलाएं घायल हुई, 8 की हालत गंभीर है।
चंद्रपुर जिले के सावली तहसील में डोनाला गांव की महिलाओं के लिए बुधवार (6) मई) की सुबह दर्दनाक साबित हुई। शादी समारोह में भोजन परोसने जा रही महिलाओं से भरा एक मिनी पिकअप वाहन उपरी-डोनाला मार्ग पर पलट गया, जिसमें 30 लोग घायल हो गए। इनमें 8 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोनाला स्थित राजमाता जिजाऊ भोजन मंडल की 30 महिलाएं एमएच 34 बीजी 5492 क्रमांक की पिकअप से अंतरगांव जा रही थीं। गांव से करीब किलोमीटर आगे चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया जिससे पिकअप सड़क किनारे उतरकर पलट गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। डोनाला के उपसरपंच जितेंद्र सोनटक्के तथा उपरी गांव के नागरिकों ने मिलकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल गडचिरोली जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में घायल 4 महिलाओं की हालत चिंताजनक अतरई जा रही है। इनमें से लता पिपरे और प्रेमिला आलाम की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि धृपदा गेडाम और विमल बोबाटे का उपचार आईसीयू में चल रहा है।
ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए सड़क निर्माण में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उपसरपंच सोनटक्के के अनुसार, पिछले दो वर्षों से उपरी-डोनाला मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क किनारे ‘साइड फिलिंग’ नहीं की गई।
इससे सड़क और किनारे की जमीन में गहरी खाई बन गई है, जिसके कारण वाहन असंतुलित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके है, लेकिन संबंधित विभाग ने इस और ध्यान नहीं दिया।

