Wednesday, April 29, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBrekig Newsबैग में नोटों की गड्डियां, घरों में सोना... बंगाल-झारखंड में कोयला कारोबारियों...

बैग में नोटों की गड्डियां, घरों में सोना… बंगाल-झारखंड में कोयला कारोबारियों के घरों पर ED की रेड रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम

बैग में नोटों की गड्डियां, घरों में सोना… बंगाल-झारखंड में कोयला कारोबारियों के घरों पर ED की रेड
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम

दिनांक /23 नवंबर
ED ने अवैध कोयला खनन और परिवहन के संबंध में पश्चिम बंगाल (24 ठिकाने) और झारखंड (18 ठिकाने) में 40 से अधिक जगहों पर समन्वित छापेमारी की. इस दौरान ब्रीफकेस और बैगों में भारी मात्रा में नकदी और सोना जब्त किया गया.
पश्चिम बंगाल से झारखंड तक कोयला माफिया पर ईडी ने ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. अवैध कोयला खनन, अवैध परिवहन और कोयले के भंडारण से जुड़े मामले में बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 ठिकानों पर तलाशी ले रही है.

इस दौरान भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद हुआ है. वहीं झारखंड में 18 जगह पर छापेमारी हो रही है. रांची से लेकर धनबान तक कोयल माफिया के ठिकानों पर ईडी की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है.

छापेमारी से जुड़ी तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि ब्रीफकेस और बैगों में 500-500 रुपये के की कई गड्डियां भरी पड़ी हैं. इसके अलावा, बड़ी मात्रा में सोने की ज्वैलरी भी बरामद हुई है.
इन लोगों के यहां हुई छापेमारी

जिन प्रमुख लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें नरेंद्र खरका, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल, चिन्मयी मंडल और राजकिशोर यादव शामिल हैं. 100 से अधिक ED अधिकारी इस ऑपरेशन में शामिल हैं, जो सुबह 6 बजे शुरू हुआ. कवर किए गए परिसरों में आवासीय संपत्तियां, कार्यालय, कोक प्लांट और अवैध टोल संग्रह बूथ/चेक पोस्ट शामिल हैं.
झारखंड में 18 ठिकानों पर कार्रवाई

इसके साथ ही, रांची क्षेत्रीय कार्यालय की ED टीम झारखंड में 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है. यह ऑपरेशन कोयले की चोरी और तस्करी के कई बड़े मामलों से संबंधित है, जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल.बी. सिंह और अमर मंडल के मामले शामिल हैं.
अधिकारियों के अनुसार, यह सामूहिक रूप से सैकड़ों करोड़ रुपये के सरकारी राजस्व के नुकसान से जुड़े मामले हैं. यह कार्रवाई झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ एक समन्वित और व्यापक अभियान है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular