BMC चुनाव से पहले महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, उद्धव और राज ठाकरे ने मिलाया हाथ, कांग्रेस बोली- हम अकेले लड़ेंगे
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 17 दिसंबर 2025
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों से पहले शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज ठाकरे के बीच रणनीतिक गठबंधन होने जा रहा है. उद्धव और राज का गठबंधन मुंबई समेत 29 नगर निगमों में चुनाव लड़ने का योजना बना रहा है. हालांकि, कांग्रेस ने इस गठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया है और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बीच रणनीतिक गठबंधन होने जा रहा है, जिसका उद्देश्य मराठी मतदाताओं का ध्रुवीकरण कर सत्ता पक्ष को चुनौती देना है. इस बारे में यूबीटी नेता संजय राउत ने जानकारी दी है.
हालांकि, महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस ने इस गठबंधन का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है. इस घटनाक्रम से महाराष्ट्र की नगर पालिका चुनावी राजनीति में नया मोड़ आने की संभावना है, जहां मराठी अस्मिता का मुद्दा है

