Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsलाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त इस दिन जारी होगी, ₹3000 मिलेंगे,...

लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त इस दिन जारी होगी, ₹3000 मिलेंगे, फाइनल तिथि जारी रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त इस दिन जारी होगी, ₹3000 मिलेंगे, फाइनल तिथि जारी
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

दिनांक 21 दिसंबर
महाराष्ट्र सरकार की
ओर से दी जाने वाली लाडकी बहिन योजना महिलाओं के लिए हर महीने एक बड़ी आर्थिक राहत लेकर आती है। हाल ही में 16वीं किस्त जारी की गई थी, और उसके बाद से ही महिलाओं में 17वीं किस्त को लेकर उत्साह बढ़ गया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त को लेकर अपडेट जारी हो चुका है और इस बार किस्त दो चरणों में बांटी जाएगी।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, सरकार चाहती है कि सभी लाभार्थी महिलाओं तक समय पर राशि पहुंचे, इसलिए नवंबर महीने की 17वीं किस्त का पैसा अब 12 दिसंबर से जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

पहले चरण में लगभग 1 करोड़ महिलाओं को भुगतान मिलेगा और शेष महिलाओं को दूसरे चरण में राशि दी जाएगी। 16वीं किस्त जारी होने के बाद सरकार ने 17वीं किस्त के लिए DBT प्रक्रिया को और तेज कर दिया है ताकि किसी भी पात्र महिला को भुगतान में देरी न हो।
महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। इस बार 17वीं किस्त का पैसा दो चरणों में दिया जाएगा। पहले चरण की शुरुआत 12 दिसंबर से मानी जा रही है, जिसमें करीब 1 करोड़ महिलाओं के खाते में सीधे ₹1500 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। वहीं दूसरी किश्त अगले 1 से 2 दिनों के भीतर जारी होगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनावी प्रक्रिया चलने के बावजूद महिलाओं की सहायता राशि में देरी नहीं की जाएगी।
जिन महिलाओं का सत्यापन पहले से पूरा है, उनको पहले चरण में किस्त मिलेगी, जबकि जिनका आवेदन होल्ड पर है, उन्हें दूसरी लिस्ट में भुगतान किया जाएगा। ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date के तहत भुगतान DBT के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजा जा रहा है। महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपना बैंक खाता आधार नंबर से लिंक रखे ताकि भुगतान में कोई रुकावट न आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular