भाजपा का ही होगा महापौरः मुनगंटीवार ने कहा जीत तो बराबर की हैं
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
चंद्रपुर, 18 जनवरी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण व्दारा घोषित उम्मीदवारों की सूची के 17 नाम बदले नहीं गए होते या एबी फार्मस् की चोरी नहीं होती तो आज चंद्रपुर महानगर पालिका में अलग नजारा होता, ऐसी प्रतिक्रिया भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने दी है. मनपा चुनाव नतीजों के बाद मीडिया से रुबरु हुए मुनगंटीवार ने कहा कि इस स्थिति में भी भाजपा और मित्र दल, कांग्रेस से नाराज नवनिर्वाचित और निर्दलीयों को मिला कर मैजिक फिगर तक पहुंच रहे हैं. इसलिए भाजपा महापौर बनाने समर्थ होने का दावा मुनगंटीवार ने किया. भाजपा को अपेक्षाकृत सफलता न मिलने के पीछे एबी फार्म की चोरी यहीं एकमात्र कारण बताया. प्रदेशाध्यक्ष व्दारा आदेशित एबी फार्म के 17 नाम जानबूझ कर अपने हिसाब से बदले गए यह न होता तो आज चंद्रपुर मनपा में भाजपा का नजारा कुछ और होता, ऐसा दावा भी उन्होने किया. 2017 में भाजपा के 36 पार्षद थे. अब घट कर 23 हुए है, ऐसा उन्होने कहा. मुनगंटीवार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. नतीजों की माने तो दोनों दल लगभग बराबर की जीत हासिल कर चुके है

