11 फरवरी 2026 की चंद्रपुर में सबसे बड़ी 11 खबर राजनितिक
अन्य ख़बरें रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.
1) महापौर चुनाव में भाजपा की जीतः भारतीय जनता पार्टी की संगीता खांडेकर ने चंद्रपुर की नई महापौर के रूप में जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को मात्र एक वोट के अंतर से हराया।
2) भाजपा-शिवसेना (UBT) गठबंधनः इस चुनाव में एक अप्रत्याशित गठबंधन देखने को मिला, जहाँ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने भाजपा को समर्थन दिया। इस फैसले ने महाविकास अघाड़ी (MVA) के समीकरणों को हिला दिया है।
3) प्रशांत दानव बने उपमहापौरः उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में कड़ा मुकाबला रहा, जहाँ दोनों पक्षों को 32-32 समान वोट मिले। अंततः ईश्वरचिठ्ठी (लॉटरी) के माध्यम से शिवसेना (UBT) के प्रशांत दानव को विजेता घोषित किया गया।
4) कांग्रेस में गुटबाजी का नुकसानः चंद्रपुर महानगरपालिका में सबसे बड़ी पार्टी (27 पार्षद) होने के बावजूद, कांग्रेस सत्ता हासिल करने में विफल रही। स्थानीय नेताओं, सांसद प्रतिभा धानोरकर और विधायक विजय वडेट्टीवार के बीच आंतरिक गुटबाजी को इस हार का मुख्य कारण माना जा रहा है।
5) कांग्रेस के आरोप: कांग्रेस ने भाजपा पर पार्षदों की ‘खरीद-फरोख्त’ (Horse-trading) और अनैतिक राजनीति का आरोप लगाया है
6) चंद्रपुर जिले मे 11 फरवरी से पुलिस भर्ती
2024-25 प्रक्रिया की शुरुआत कवायत मैदान, पुलिस मुख्यालय में होंगे शारीरिक माप, मैदानी परीक्षा और लिखित परीक्षा चंद्रपुर 2026 से पुलिस मुख्यालय, चंद्रपुर स्थित कवायत मैदान में पुलिस भर्ती 2024-25 की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले शारीरिक माप, इसके बाद मैदानी शारीरिक चाचणी, तथा अंत में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया का संचालन जिला पुलिस अधीक्षक श्री मुम्मका सुदर्शन के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया जा रहा है।
7) चंद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस को बडा राजनीतिक झटका लगा जहां सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद वह महापौर पद हासिल नहीं कर सकी
8) महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री रैंक) रूपाली चाकंकर 18 फरवरी 2026 को चंद्रपुर जिले का दौरा कर रही हैं और ‘महिला आयोग आपके दरवाजे पर’ पहल के तहत 18 फरवरी को सुबह 11 बजे चंद्रपुर स्थित जिला योजना कार्यालय में महिलाओं के मुद्दों पर एक जनसभा आयोजित करेंगी।
हालांकि, जिला प्रशासन ने चंद्रपुर जिले की उन महिलाओं से अपील की है जो महिला आयोग की अध्यक्ष को अपनी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत करना चाहती हैं, वे 18 फरवरी, 2026 को सुबह 11 बजे चंद्रपुर के जिला योजना हॉल में आयोजित होने वाली जन सुनवाई में उपस्थित हों।
9) वंचित बहुजन आघाडी (VBA): ताजा घटनाक्रम के
बीच, वंचित बहुजन आघाडी ने अपनी चंद्रपुर शहर कार्यकारिणी को बर्खास्त कर दिया है।
10) जिले में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर छात्रों के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
11) स्थानीय अपराध समाचारों में, नागभीड़ इलाके में बाघ के हमले से लोग में डर से भयभीत

