भारत के मुख्य 4 खबर रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
1) भारत के मुख्य 4 खबरे 28 फरवरी
मार्च पर अड़े JNU के 500 स्टूडेंट, आधी रात बवाल… हिरासत में 51 छात्र, 25 पुलिसकर्मी जख्मी
जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के प्रोटेस्ट के दौरान कैंपस गेट पर पुलिस और छात्रों में झड़प हुई. 51 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए हैं और 25 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) के कैंपस गेट पर प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प में पुलिस और स्टूडेंट्स के घायल होने की जानकारी सामने आई है. दोनों तरफ से मारपीट का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है.
2) क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन, लिवर कैंसर से जूझ रहे थे
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर वज्रपात हुआ है. लिवर कैंसर से जूझ रहे उनके पिता का निधन हो गया. हाल में वो चेन्नई में हुए मुकाबले से पहले ग्रेटर नोएडा आए थे, जहां उनके पिता वेंटिलेटर पर थे.
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता खानचंद्र सिंह (Khanchandra Singh) का स्टेज-4 लिवर कैंसर से जंग के बाद निधन हो गया. टी20 वर्ल्ड कप के बीच यह खबर सामने आने से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है
3) शराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल, बोले- मैं करप्ट नहीं, पूरा केस फर्जी था
शराब नीति मामले में बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पूरा मामला फर्जी था. अदालत से राहत मिलने के बाद उन्होंने इसे सच की जीत बताया और कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया था.
दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में अदालत से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक नजर आए. फैसले के बाद उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पूरा का पूरा फर्जी केस बनाया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा, ताकि आम आदमी पार्टी को खत्म किया जा सके
4) तालिबान से पड़ी मार तो पाकिस्तानी रक्षा मंत्री अफगानिस्तान को बताने लगे ‘भारत की कॉलोनी’
तालिबान की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पकतिया को निशाना बनाया. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ‘ओपन वॉर’ का ऐलान किया और तालिबान पर अफगानिस्तान को “भारत की कॉलोनी” बनाने का आरोप लगाया.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक नई जंग की स्थिति बन गई है. पाकिस्तान के पिछले एयरस्ट्राइक के खिलाफ तालिबान फोर्सेज की जवाबी कार्रवाई के बाद जनरल आसिम मुनीर की सेना ने फिर से काबुल समेत अफगानिस्तान के कई इलाकों पर हमला किया. हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे “ओपन वॉर” तक करार दे दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान को”भारत की कॉलोनी” बना दिया है और ये कि “तालिबान आतंकियों का निर्यात कर रहा है.

