चंद्रपुरः अमृत-2 योजना में धांधली पर मनपा आयुक्त का कड़ा प्रहार, मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार (रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
15 मार्च 2026
चंद्रपुर मनपा आयुक्त
अकुनुरी नरेश ने अमृत-2 योजना के कार्यों का प्रत्यक्ष मुआयना कर पाइपलाइन बिछाने में हो रही अनियमितता पकड़ी। ठेकेदार और जल प्राधिकरण अधिकारियों को कड़ी फटकार
चंद्रपूर शहर मनपा दायरे में चल रहे अमृत 2 योजना के कामों में बडे पैमाने पर धांधली के आरोप लग रहे है। काम अनियमितता को लेकर भी सवाल उठाए जाते रहे है। जल प्राधिकरण व ठेका कंपनी लक्ष्मी कन्स्ट्रक्शन द्वारा किए गए इन कार्यों में धांधली की वास्तविकता क्या है? इसे जांचने के लिए शुक्रवार को चंद्रपुर शहर महानगर पालिका आयुक्त अकुनुरी नरेश ने संबंधित स्थानों का प्रत्यक्ष मुआयना किया।
इस समय उन्होने संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार भी लगाई। चंद्रपुर शहर में 129 किमी पाईपलाईन डालने का काम लक्ष्मी कन्स्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। परंतु इस काम में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप है। पाईप जमीन में बिछाने वर्क ऑर्डर के अनुसार 3 फुट गहरा गड्डा कर पाईप डालना अनिवार्य था।
ठेकेदार की ओर से इसमें केवल 1 फुट का गड्डा किया जा रहा है। इस पर पूर्व में कई शिकायतें हुई है। परंतु जिम्मेदार अधिकारियों ने इस मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया। जिससे कार्रवाई जैसी कोई बात नहीं हो पाई। परंतु अब पहली बार मनपा में आईएएस दर्जा के आयुक्त ने पदभार संभाला है। हालही में शिवसेना ने पुनः इसकी शिकायत की थी।

