Wednesday, April 29, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeChandrapurप्रताड़ना, शिकायत और अनदेखी... दिल्ली में 16 साल के स्टूडेंट ने क्यों...

प्रताड़ना, शिकायत और अनदेखी… दिल्ली में 16 साल के स्टूडेंट ने क्यों की खुदकुशी? नोट में जो लिखा वो दहला देगा रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम

प्रताड़ना, शिकायत और अनदेखी… दिल्ली में 16 साल के स्टूडेंट ने क्यों की खुदकुशी? नोट में जो लिखा वो दहला देगा
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम

दिनांक/21 नवंबर
राजधानी दिल्ली की ये घटना झकझोर देने वाली है. यहां 16 साल के स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली.

उसने राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर जान देने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें ऑर्गन डोनेट करने की बात लिखी और कुछ टीचर्स मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए. घटना के बाद स्कूल के बाहर पैरेंट्स का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है, जबकि पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली में 16 साल के छात्र की आत्महत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को 10वीं में पढ़ने वाले इस छात्र ने राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन से कूदकर जान दे दी थी. सुबह वह अपने ड्रामा क्लब की एक्टिविटी के लिए घर से निकला था. इस घटना ने स्कूल प्रशासन और सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस के मुताबिक, छात्र गुरुवार दोपहर 2:34 बजे प्लेटफॉर्म से कूदा. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे BLK अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों घोषित कर दिया. छात्र के पास मिले सुसाइड नोट में कई शिक्षकों के नाम हैं, जिन पर लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया गया है. नोट में लिखा है कि स्कूल में होने वाली परेशानियों ने उसे भीतर तक तोड़ दिया था.

सुसाइड नोट की कुछ पंक्तियां बेहद दर्दनाक हैं,
‘मेरे पैरेंट्स् ने बहुत कुछ किया. आई एम सॉरी, मैं उनको कुछ नहीं दे पाया. सॉरी भैया, मैं बद्तमीज था. सॉरी मम्मी आपका इतनी बार दिल तोड़ा, अब आखिरी बार दिल दुखाऊंगा.’

छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि बेटा कई महीनों से स्कूल में अपने साथ होने वाले बर्ताव से परेशान था. कई बार बेटे की हालत को लेकर चिंता जताई, लेकिन हालात में सुधार नहीं हु

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular