वरोरा पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के अनुसार 6 लाख 40 हजार जब्त विदेशी अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम
चंद्रपुर, दिनांक 21: राज्य आबकारी विभाग, वरोरा
निरीक्षण दल ने येंसा से सोसायटी (माजरा) जाने वाली सड़क पर अभियान चलाकर एक चार पहिया वाहन में अवैध रूप से ले जाई जा रही विदेशी व नकली शराब का जखीरा जब्त किया। जब्त शराब व वाहन की कुल कीमत 6 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मिली गुप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को नागपुर-चंद्रपुर राजमार्ग पर वरोरा तालुका में शाम करीब 5 बजे यह कार्रवाई की गई। शेवरले कंपनी के एक ग्रे रंग के चार पहिया वाहन क्रमांक MH49-AS-0647 की जाँच की गई, तो वाहन की डिक्की में रॉयल स्टैग ब्रांड की 180 मिली की 480 बोतलें, मध्य प्रदेश निर्मित रॉयल चैलेंज ब्रांड की 750 मिली की 24 बोतलें (प्रथम दृष्टया नकली) और महाराष्ट्र में बिक्री के लिए प्रतिबंधित विदेशी शराब बरामद हुई।
इस मामले में मनीष नंदकिशोर जायसवाल (उम्र 48, नागपुर), विशाल शंभू मंडल (उम्र 28, सावनेर, नागपुर जिला), सतीश नामदेव देवकर (उम्र 31, वरोरा, चंद्रपुर जिला) को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र मद्य निषेध अधिनियम 1949 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई आयुक्त डॉ. राजेश देशमुख, सह आयुक्त प्रसाद सुर्वे, विभागीय उपायुक्त गणेश पाटिल और अधीक्षक नितिन धार्मिक के मार्गदर्शन में की गई।निरीक्षक प्रवीण मोहतकर, उपनिरीक्षक
सचिन पोलेवार, प्रमोद राजोटे, हर्षराज इंगले, सागर डिडसे, जवान विलास महाकुलकर (ड्राइवर), साथ ही जवान जगदीश मस्के, जीतेंद्र आनंद, मंगेश कुयटे और अमोल भोयर शामिल थे.
मामले की आगे की जांच वरोरा राज्य आबकारी उपनिरीक्षक सचिन पोलेवार द्वारा की जा रही है

