BJP को बड़ी चुनौती तो पूरे देश में BJP की नींव हिला दूंगी’, SIR विरोधी रैली में सीएम ममता बनर्जी की खुली चेतावनी
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक / 26 नवंबर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नॉर्थ 24 परगना के बनगांव में रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सीएम ममता ने चुनाव आयोग को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आयोग का काम निष्पक्ष रहना है, बीजेपी कमीशन बनना नहीं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को बनगांव में थीं. सीएम ममता ने बंगाल की सियासत में अहम माने जा रहे मतुआ समुदाय के गढ़ में केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला. सीएम ममता ने एसआईआर को लेकर बीजेपी और केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि एक एसआईआर पूरा होने में तीन साल लगते हैं.
इसका कभी विरोध नहीं किया, बस इतना ही कहा कि किसी भी वास्तविक वोटर का नाम नहीं काटा जा सकता.
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने दफ्तर में बैठकर लिस्ट फिक्स कर रही है. सीएम ममता ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि ईसीआई का काम निष्पक्ष रहना है, बीजेपी कमीशन बनना नहीं. अगर आप (वोटर) अवैध हैं, तो 2024 में आपने जिस सरकार को वोट दिया था, वह भी अवैध है. उन्होंने मतुआ समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी असली वोटर हैं. आपने 2014 में मोदी सरकार को वोट दिया था. अगर आप अवैध गए, तो वह सरकार भी अवैध हो जाएगी.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR विरोधी रैली में केंद्र और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि SIR के नाम पर बंगाल के को डराया जा रहा है और यह पूरी कवायद राजनीतिक मकसद से की जा रही है. उन्होंने

