Wednesday, April 29, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBrekig Newsरणवीर सिंह के माफी मांगने से नहीं बनी बात, एक्टर के खिलाफ...

रणवीर सिंह के माफी मांगने से नहीं बनी बात, एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

रणवीर सिंह के माफी मांगने से नहीं बनी बात, एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

दिनांक / 4 / दिसंबर 2025
प्रशांत मेथल ने बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 299, 302 तथा 196 के अंतर्गत एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

उन्होंने एक्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने, दैव परंपरा का अपमान करने और हिंदू विश्वासों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बड़ी मुश्किलों में फंसे हुए हैं. उन्होंने साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ पर एक फिल्म फेस्टिवल में कमेंट किया था. ऋषभ ने इस फिल्म में देवी चामुंडेश्वरी का रोल निभाया था, जिसका मजाक रणवीर ने उड़ाया. अपने मजाक के लिए रणवीर सिंह को आलोचना भी झेलनी पड़ी थी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसे लेकर माफी भी मांगी. हालांकि मुश्किलों ने अभी तक एक्टर का पीछा नहीं छोड़ा है. धार्मिक भावनाएं आहत करने, दैव परंपरा का अपमान करने और हिंद विश्वासों का मजाक उड़ाने के लिए प्रशांत नाम के अधिवक्ता ने रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.
रणवीर सिंह के खिलाफ हुई शिकायत

प्रशांत मेथल ने बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 299, 302 तथा 196 के अंतर्गत एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा, ‘मैं उपरोक्त पते का निवासी एवं भारत का एक कानून पालक नागरिक तथा अधिवक्ता हूं. मैं यह शिकायत बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह द्वारा किए गए अवैध एवं आपत्तिजनक कृत्यों को आपके तत्काल संज्ञान में लाने के लिए दर्ज करा रहा हूं, जिनसे मेरी तथा लाखों-करोड़ों हिंदुओं, विशेषकर कर्नाटक के तुलु भाषी समुदाय की धार्मिक भावनाएं गहरी ठेस पहुंची है.’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular