Investment: सलमान खान का तेलंगाना में बड़ा प्लान, यहां लगाएंगे 10000Cr रुपये… जानिए कहां-कहां होगा खर्च
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 11 दिसंबर
Bollywood Actor Salman Khan अपने निवेश बढ़ाते नजर आ रहे हैं. अब उनकी कंपनी सलमान खान वेंचर्स तेलंगाना में 10,000 करोड़ रुपये का बड़ा खर्च करने जा रहे हैं
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान ने बड़ा प्लान बनाया है. ये किसी फिल्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि ये उनका Investment Plan है. उनकी कंपनी सलमान खान वेंचर्स आने वाले दिनों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी और इस मोटी रकम से स्पेशल टाउनशिप के साथ ही एक फिल्म एंड टेलीविजन स्टूडियो तैयार किया जाएगा. तेलंगाना रेजिंग ग्लोबल समिट के पहले दिन अभिनेता द्वारा किए जाने वाले निवेश के बारे में जानकारी सामने आई है.
हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी टाउनशिप
रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान वेंचर्स (SKV) द्वारा तेलंगाना में बनाई जाने वाली इस टाउनशिप में इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं मौजूद होंगी. इनमें एक चैंपियनशिप गोल्फ कोर्स, हाई लेवल एंटरटेनमेंट सुविधाएं, रेस कोर्स, नेचर ट्रेल्स और प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज होंगी. इसके अलावा सलमान खान के फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स को बड़े फॉर्मेट के प्रोडक्शन, OTT कंटेंट, पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाओं और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा.
सलमान खान की कंपनी ने क्या कहा?
की कंपनी एसकेवी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस टाउनशिप और फिल्म स्टूडियो से राज्य में इकोनॉमिक एक्टिविटीज को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर पैदा करने, टूरिज्म को आकर्षित करने और राज्य
के व्यापक अर्बन डेवलपमेंट रोडमैप में योगदान देने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना रेजिंग ग्लोबल समिट के पहले दिन तेलंगाना सरकार द्वारा साइन किए गए 2.43 लाख करोड़ रुपये के समझौतों में सलमान खान वेंचर्स का निवेश भी शामिल है.

