Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsशरद पवार की बर्थडे पार्टी में राहुल गांधी और गौतम अडानी. आमना-सामना...

शरद पवार की बर्थडे पार्टी में राहुल गांधी और गौतम अडानी. आमना-सामना रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18. इन

शरद पवार की बर्थडे पार्टी में राहुल गांधी और गौतम अडानी. आमना-सामना
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18. इन

दिनांक 14 दिसंबर
अडानी ग्रुप को लेकर कांग्रेस की आक्रामक राजनीति के बीच दिल्ली में एक ऐसा मौका आया, जब राहुल गांधी और गौतम अडानी एक ही कमरे में देखा गया. मौका- एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार की बर्थडे पार्टी का था. हालांकि उस पल की तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है.
दिल्ली में NCP (SP) प्रमुख शरद पवार के 85वें जन्मदिन पर आयोजित डिनर पार्टी की सियासी गलियारों में खूब चर्चा है. वजह यह कि इस पार्टी में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और उद्योगपति गौतम अडानी एक ही कमरे में आमने-सामने मौजूद थे. हालांकि, इस फ्रेम की अब तक कोई तस्वीर सामने नहीं आई. और शायद यही इस मुलाकात का सबसे अहम राजनीतिक संदेश भी है.
शरद पवार 12 दिसंबर को 85 साल के हो गए. इस मौके पर दिल्ली में उनकी बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की ओर से एक डिनर पार्टी आयोजित की गई. इस पार्टी में सत्ता और विपक्ष… दोनों खेमों के नेता, केंद्रीय मंत्री, सांसद और बड़े उद्योगपति शामिल हुए.

एक ही कमरे में आमने-सामने थे राहुल गांधी और अडानी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular