Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsहर हाल में होगा गठबंधन, ऊपर से निर्देश; महायुति में मची खींचतान...

हर हाल में होगा गठबंधन, ऊपर से निर्देश; महायुति में मची खींचतान के बीच महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

हर हाल में होगा गठबंधन, ऊपर से निर्देश; महायुति में मची खींचतान के बीच महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

दिनांक 13 दिसंबर
महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों को लेकर सत्ताधारी महायुति में मची खींचतान के बीच राज्य भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि वरिष्ठ नेताओं की तरफ से निर्देशित किया गया है कि गठबंधन किसी भी हाल में बनेगा
महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के पहले गठबंधन साथियों के बीच मची खींचतान ने महायुति पर दबाव को बढ़ा दिया है। अब इस दबाव को कम करते हुए महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से निर्देश दिया गया है कि बड़े नगर निगम चुनावों के पहले हर हाल में गठबंधन कर लिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मुंबई महानगरपालिका समेत 29 नगर निगमों के चुनाव जनवरी में होने की संभावना है, जबकि जिला परिषद के चुनाव मामला हाईकोर्ट में होने की वजह से देर से हो सकते हैं
बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात करके वापस लौटे चव्हाण ने चुनाव के पहले गठबंधन को लेकर अपनी सहमति जताई।

उन्होंने कहा, “हमें वरिष्ठ नेताओं की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि नगर निकाय चुनावों से पहले किसी भी कीमत पर गठबंधन होना चाहिए।” बकौल चव्हाण इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच में विस्तार से चर्चा हुई है।

चव्हाण के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उनसे एक और दौर की बातचीत करने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने गुरुवार रात शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की। चव्हाण ने कहा, “हमने नगर निगमों में
कुछ समतियां बनाई हैं। लेकिन मुंबई या ठाणे में वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से पहले ही गठबंधन बनाने का फैसला लिया है।

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक के बीच में चल रहे कथित मतभेदों को लेकर पूछे जा रहे सवालों पर चव्हाण ने कहा, “राजनीति में किसी तरह की दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। कौन कब आपका दोस्त बन जाए, कहा नहीं जा सकता। हम नगर निकाय चुनावों के लिए ज्यादा से ज्यादा जगहों पर गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि चव्हाण का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कई भाजपा नेताओं के बीच तनातनी का माहौल है। एकनाथ शिंदे खुलकर अधिकारियों को भाजपा का साथ देने के लिए धमका चुके हैं। ऐसे में दोनों पक्षों
के बीच शांति कराने के लिए वरिष्ठ नेताओं की तरफ से निर्देश दिया गया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular