Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsदील के अरमां आंसुओं मे बहे गये भाजपा-कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों...

दील के अरमां आंसुओं मे बहे गये भाजपा-कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों ने खुले रखे दरवाज़े, नामांकन का अंतिम दिन रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

दील के अरमां आंसुओं मे बहे गये भाजपा-कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों ने खुले रखे दरवाज़े, नामांकन का अंतिम दिन
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

चंद्रपुर दिनांक 31 दिसंबर
महानगरपालिका चुनाव में नामांकन का अंतिम दिन है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी सूची जारी नहीं की है, जिससे बगावत और राजनीतिक उठा-पटक की आशंका बढ़ गई है।
आपसी विवाद से अटका मामला

भाजपा में विधायक सुधीर मुनगंटीवार और विधायक किशोर जोरगेवार के बीच चल रहे विवाद के चलते टिकट वितरण का मामला उलझा हुआ है। दोनों नेता अपने-अपने समर्थकों को टिकट दिलाने पर अड़े हुए हैं। भाजपा ने चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव के लिए प्रत्याशी लगभग तय कर लिए हैं, लेकिन सूची सार्वजनिक न होने से प्रत्याशियों में अनिश्चितता बनी हुई है।
चंद्रपुर शहर महानगरपालिका चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय निर्धारित किया गया है। इस तरह प्रत्याशियों को नामांकन के लिए केवल तीन घंटे ही मिलेंगे। इसके बावजूद भाजपा और कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है, जिससे संभावित प्रत्याशियों में भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पास प्रत्याशियों की लंबी सूची है। ऐसे में जिन नेताओं को टिकट नहीं मिलेगा, उनके बगावती तेवर अपनाने की आशंका जताई जा रही है। इसी कारण अन्य राजनीतिक दलों ने अपने दरवाज़े खुले रखे हैं और संभावित बागियों का स्वागत करने के लिए तैयार बैठे हैं। यही वजह है कि राजनीतिक गलियारों में प्रत्याशी सूची जारी न होने को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
पूरी होती है या किसी तरह का विवाद सामने आता है।

कांग्रेस किसी सहमति पर नहीं

शुरुआत में कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाड़ी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) से बातचीत की थी, लेकिन बाद में इन चर्चाओं से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद उबाठा और वंचित एक साथ आ गए, जबकि तीसरी घटक पार्टी राकांपा (शप) ने अपने प्रत्याशी उतार ने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular