गोंडपिपरी तहसील के नवेगांव में 12 की मौत के बाद जागा प्रशासन
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 24 जनवरी
चंद्रपुर, ब्यूरो, गोंडपिपरी तहसील के नवेगांव (वाघाडे) के बंद टोल प्लाजा इलाके में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए आखिरकार प्रशासन ने तुरंत और ठोस कदम उठाए हैं. विठ्ठलवाड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता सुधाकर ऋषि रामटेके (60) की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद प्रशासन एक्शन मोड मैं आ गया है और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अहम फैसले लिए गए हैं. बुधवार 21 जनवरी की रात करीब 3 बजे नवेगांव टोल प्लाजा इलाके में हुए एक हादसे में समाजसेवी रामटेके की मौत हो गई थी.
इस घटना के बाद नागरिकों में असंतोष बढ गया था. यहां अब तक कई लोगों की जाने गयी है. आए दिन छोटी बढी दुर्घटनाएं होती रहती है. पिछले चार साल से बंद यह टोल प्लाजा अंधेरे, अपर्याप्त सुरक्षा और लापरवाही के कारण हादसों का केंद्र बनता
जा रहा था. पिछले दो सालों में यहां 12 लोगों की सड़क हादसों में जान जा चुकी है. बुधवार को ही विठ्ठलवाड़ा के 2 नौजवानों की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस गंभीर स्थिति पर तुरंत ध्यान देते हुए उपविभागिय अधिकारी लघिमा तिवारी, तहसीलदार शुभम बहाकर और थानेदार रमेश हत्तीगोटे ने पहल की और तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश दिए. 23 जनवरी को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक हुई. उसके बाद मौके का प्रत्यक्ष निरिक्षण करके ठोस कदम उठाने के आदेश दिए गए है.

