भारत के सबसे बड़े 8 खबर 3 मार्च 2026 PM मोदी ने इजरायल के पीएम से की बात, मौजूदा हालातों पर जताई चिंता
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 3 मार्च 2026
1) यूएई के राष्ट्रपति से बात करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की है. बातचीत के दौरान पीएम ने मौजूदा हालातों पर चिंता जताई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. इससे पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से भी बात की और संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की. भारत ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया.
2) इजराइल में UP के 6 हजार मजदूर सुरक्षित, योगी सरकार हाई अलर्ट पर, पल-पल की रिपोर्ट ले रही सरकार
योगी सरकार के तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6 हजार से अधिक मजदूर सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य बनी हुई है. सरकार सतर्क मोड में है और पल-पल की अपडेट पर नजर रख रही है. सरकार ने 24×7 हेल्पलाइन जारी की है और तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से समन्वय कर रही श्रमिकों की कुशलक्षेम की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है.
पूरे मिडिल ईस्ट देशों के हालात बिगड़े हुए हैं. लोग तनाव में हैं. हवाई उड़ाने बंद कर दी गई हैं. दुबई में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6 हजार से अधिक श्रमिक मजदूरों को लेकर एक बयान जारी किया है. सरकार का कहना है कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और वहां स्थिति सामान्य बनी हुई है.
3) ईरान-US जंग का सऊदी को तगड़ा नुकसान! एक बार फिर रूस पर टिकी भारत की नजर
मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के कारण होर्मुज की खाड़ी में तेल की आवाजाही बाधित हो गई है, जिससे भारत की तेल सप्लाई पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत ने सऊदी अरब से तेल खरीद बढ़ाई थी, लेकिन अब सऊदी से तेल की सप्लाई कम हो सकती है. इस बीच भारत फिर से रूस से तेल आयात बढ़ाने पर विचार कर रहा है.
मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध ने कच्चे तेल की आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया है. बीते शनिवार से अमेरिका और इजरायल ईरान से लड़ रहे हैं
जिसके जवाब में ईरान ने मध्य-पूर्वी देशों के तेल निर्यात के अहम रास्ते होर्मुज की खाड़ी (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी. इस रोक के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत ने हाल ही में सऊर्द अरब जैसे मध्य-पूर्व देशों से तेल खरीद बढ़ाई है.
लेकिन अब भारत के लिए ये विकल्प भी लगभग बंद हो रहा है. ऐसे में भारत एक बार फिर रूस से तेल आयात बढ़ाने पर विचार कर रहा है
4) कुवैत ने गलती से मार गिराए हमारे तीन फाइटर जेट्स’, F-15 क्रैश पर अमेरिका का बयान
अमेरिकी सेना के अनुसार ईरान के हमलों के बीच कुवैत ने गलती से अमेरिकी वायुसेना के तीन F-15E स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया. सभी छह एयरक्रू सुरक्षित बचा लिए गए हैं. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. F-15 ऑल-वेदर फाइटर जेट है, जो एयर सुपीरियॉरिटी और स्ट्राइक मिशनों में इस्तेमाल होता है. खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है और ईरान अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, जबकि अमेरिका-इजरायल ने चेतावनी दी है.
अमेरिकी सेना ने सोमवार को बताया कि ईरान के हमलों के दौरान एक लड़ाकू मिशन में कुवैत ने ‘गलती से’ अमेरिकी वायुसेना के तीन एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया. अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के अनुसार, इस लड़ाई में ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले शामिल थे. यह पहली बार है जब युद्ध में ईरान के पुराने लड़ाकू विमान बेड़े ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है.
5) जंग से बिखरा शेयर बाजार… 1500 अंक टूटा सेंसेक्स, 9 लाख करोड़ स्वाहा!
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. ईरान-इजरायल जंग के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. वहीं कच्चे तेल के दाम में उछाल है.
ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स 2743 अंक या 3.38% टूटकर 78543 पर खुला, जबकि निफ्टी 519 अंक या 2.06 फीसदी गिरकर 24659 अंक पर खुला.
बैंक निफ्टी में 1300 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही.
6) अवाम ईरान, तो मुनीर अमेरिका के साथ… पाकिस्तान में सड़कों पर चल रहीं गोलियां, हालात हुए खराब
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं. पाकिस्तान के लोग खुलकर ईरान के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं. वहीं, सेना प्रमुख जनरल मुनीर अमेरिका के साथ है.
इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला बोल दिया. इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए. खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए इजरायल पर मिसाइलें दागीं और यूएई, बहरीन, कुवैत समेत मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.
7) ‘पश्चिम एशिया में जो हो रहा है वो वसुधैव कुटुम्बकम नहीं…’, कांग्रेस ने की खामेनेई की मौत की निंदा
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारतीय विपक्षी दलों और नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की है. कांग्रेस ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया और अस्वीकार्य करार दिया. इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा और ओवैसी ने भी इस घटना की निंदा की थी.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारतीय विपक्षी दलों और नेताओं ने इस कदम की कड़ी निंदा की है. कांग्रेस ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है. पार्टी ने कहा कि यह हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की सोच के विपरीत है.
8) संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से क्यों बाहर थे? गौतम गंभीर ने कर दिया खुलासा
संजू सैमसन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया. लंबे समय तक प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने पर सवाल उठे त कोच गौतम गंभीर ने खुलासा किया कि खराब फॉर्म और दबाव से बाहर निकालने के लिए उन्हें जानबूझकर ब्रेक दिया गया था.
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में संजू सैमसन ने वह पारी खेली, जिसका इंतजार टीम मैनेजमेंट लंबे समय से कर रहा था. उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन ठोकते हुए भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई

