Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking News11 मार्च 2025 भारत के सबसे बड़े 8 खबर तेल संकट के...

11 मार्च 2025 भारत के सबसे बड़े 8 खबर तेल संकट के बीच भारत की मदद, पाइपलाइन से बांग्लादेश भेजा 5,000 टन डीजल रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

11 मार्च 2025 भारत के सबसे बड़े 8 खबर तेल संकट के बीच भारत की मदद, पाइपलाइन से बांग्लादेश भेजा 5,000 टन डीजल रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

 

खबर 1) भारत और बांग्लादेश के बीच हुए पाइपलाइन समझौते के तहत डीजल की आपूर्ति शुरू हो गई है. भारत हर साल 1,80,000 टन डीजल पाइपलाइन जरिए बांग्लादेश को देगा. अभी 5,000 टन की पहली खेप बांग्लादेश पहुंच चुकी है.
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए पाइपलाइन समझौते के तहत डीजल की आपूर्ति शुरू हो गई है. दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में ये द्विपक्षीय समझौता किया गया था. इसके तहत 5,000 टन डीजल की पहली खेप बांग्लादेश पहुंच चुकी है

 

खबर 2) प्रियंका गांधी नेता प्रतिपक्ष होतीं तो…’, संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने लोकसभा में की कांग्रेस MP की तारीफ

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला और प्रियंका गांधी की तारीफ की.
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरा सत्ता पक्ष की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले वक्ता थे. किरेन रिजिजू ने विपक्ष और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लगे हाथ प्रियंका गांधी की तारीफ भी कर दी.
जवाब में प्रियंका गांधी ने रिजिजू को जवाब देते हुए कहा कि एक ही नेता है, जो पिछले 12 साल में इनके आगे नहीं झुका.

 

खबर 3) LPG की कमी से संकट में मुंबई-बेंगलुरु के रेस्टोरेंट्स, बची है सिर्फ 2 दिन की गैस, सरकार का आया बयान
मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी अब होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा संकट बनती जा रही है. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि स्थिति जल्दी नहीं सुधरी तो अगले दो दिनों में शहर के कई रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ सकती है.
मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी का असर अब होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर दिखने लगा है.
होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन का दावा है कि यदि LPG की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो अगले दो दिनों में शहर के रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ सकती है. कमर्शियल गैस की सप्लाई रुकने और डिलीवरी में देरी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं.

 

खबर 4) किसान की बेटी की शादी में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, दुल्हन को दिया आशीर्वाद –

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अचानक सोनीपत में एक किसान की बेटी की शादी में पहुंच गए. उनके पहुंचते ही किसान परिवार की खुशी दोगुनी हो गई. शादी में दुल्हन को आशीर्वाद देने का राहुल गांधी का एक वीडियो भी सामने आया है. सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना में उस समय खुशी का माहौल और भी खास हो गया, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक एक किसान के घर पहुंच गए. राहुल गांधी यहां किसान संजय मलिक की बेटी की शादी में दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे.

 

खबर 5) मिडिल ईस्ट संकट का असर देशवासियों पर न पड़े…’, PM मोदी ने मंत्रियों को दिए ये निर्देश

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ा दिया है. साथ ही मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दे दिया गया है. केंद्रीय कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में इन फैसलों पर मुहर लगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस दौरान पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर भी चर्चा हुई.
सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और मंत्रालयों को निर्देश दिया कि वे साथ मिलकर काम करें ताकि पा एशिया में जारी संघर्ष का असर देश के नागरिकों पर कम से कम पड़े. उन्होंने सभी अहम मंत्रालयों को किसी भी संभावित चुनौती के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया

 

खबर 6) असम में चुनाव लड़ेगी सपा… अखिलेश 5 सीटों पर उतार सकते हैं उम्मीदवार, जीतने से ज्यादा ये है मकसद

समाजवादी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव में कम से कम पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. सपा सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव अपने उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए असम जा सकते हैं.
समाजवादी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने का फैसला किया है. सपा ने राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा हासिल करने की रणनीति के तहत असम में कम से कम 5 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है.

 

खबर 7) PM मोदी की एक कॉल से खत्म हो सकती है जंग…’, ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले UAE के पूर्व राजदूत

UAE के पूर्व राजदूत ने यह बयान ऐसे वक्त दिया है, जब ईरान की जंग खाड़ी देशों तक फैल गई है. 28 फरवरी के बाद से ईरान ने UAE में कई अमेरिकी सैन्य अड्डों और ठिकानों को निशाना बनाया है.
ईरान और इजरायल में जबरदस्त तनाव है. दोनों एक-दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे हैं. ड्रोन से हमले कर रहे हैं. दोनों के इस तनाव ने मिडिल ईस्ट में संकट खड़ा कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, इराक, कुवैत समेत कई देशों में मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है. इस तनाव के बीच भारत में UAE के पहले राजदूत रहे हुसैन हसन मिर्जा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक फोन कॉल इजरायल और ईरान में चल रहे झगड़े को रोकने में मदद कर सकता है.

 

खबर 8) योगी की मां हमारी भी मां’,
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मजहब के लोग अपने मौलाना को समझाएं, किसी की माता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

हरदोई पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी आदित्यनाथ की माता जी के खिलाफ बिहार के मौलाना द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की घोर निंदा की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मां पूरे समाज की मां हैं और ऐसे अमर्यादित बयान देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
यूपी के हरदोई में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर दिए गए विवादित बयान को बेहद गंभीर करार दिया. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की मां केवल उनकी नहीं, बल्कि हम सबकी मां हैं. इस अपमानजनक कृत्य की भर्त्सना करते हुए उन्होंने दोषियों को सजा देने की मांग की है. अविमुक्तेश्वरानंद ने मुस्लिम समाज को नसीहत दी कि वे अपने मौलानाओ को मर्यादा में रहने की समझाइश दें. यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस टिप्पणी को लेकर प्रदेश भर में आक्रोश देखा जा रहा है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular