चंद्रपुर मनपा का ऐतिहासिक बजट कल: पहली महिला सभापति मनस्वी गिहें करेंगी पेश, 27 मार्च को होगी पहली आमसभा (रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 26 मार्च 2026
चंद्रपुर महानगर पालिका की पहली महिला सभापति मनस्वी गिर्हे 25 मार्च को बजट पेश करेंगी।
चंद्रपुर में तीन वर्षों के प्रशासकीय कार्यकाल
के बाद चंद्रपुर शहर महानगरपालिका एक नए अध्याय की ओर बढ़ रही है। मनपा के इतिहास में पहली बार स्थायी समिति सभापति मनस्वी गिर्हे 25 मार्च को नगर निगम का बजट पेश करेंगी। वहीं नवनिर्वाचित नगरसेवकों की पहली आमसभा 27 मार्च को आयोजित की जाएगी।
हाल ही में हुए मनपा चुनाव के बाद भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) के बीच गठबंधन कर सत्ता स्थापित की गई है। महापौर पद पर भाजपा की संगीता खांडेकर निर्वाचित हुई, जबकि उपमहापौर पद के लिए लकी ड्रॉ के जरिए शिवसेना (यूबीटी) के प्रशांत दानव का चयन हुआ।
स्थायी समिति सभापति पद का चुनाव भी बेहद दिलचस्प रहा। सत्ता पक्ष भाजपा-शिवसेना (यूबीटी) और विपक्ष कांग्रेस व सहयोगी दलों के बीच 88-88 सदस्यों की बराबरी होने के कारण लकी ड्रॉ का सहारा लेना पड़ा। इसमें मनस्वी गिर्हे के पक्ष में फैसला हुआ और वे इस पद पर आसीन हुई। वे चंद्रपुर मनपा की पहली महिला स्थायी समिति सभापति भी हैं।

