26 मार्च 2026 आज की ताज़ा खबर चंद्रपुर में ही नहीं पेट्रोल डीजल शॉर्टेज की अफवाहों से पैनिक… आगर मालवा, इंदौर, मंदसौर से अहमदाबाद-राजकोट तक पेट्रोल पंपों पर भीड़
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 26 मार्च 2026
पश्चिम एशिया के तनाव और ईरान युद्ध की खबरों के बीच देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह ने हड़कंप मचा दिया है.
मध्य प्रदेश और गुजरात के शहरों में लोग डर के मारे ड्रम और केन लेकर पंपों पर पहुंच गए, जिससे अव्यवस्था फैल गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाधित होने के बाद से सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही है. इन्हीं अफवाहों के बीच मंगलवार को मध्य प्रदेश और गुजरात नागपुर चंद्रपुर के कई जिलों में अफरा-तफरी की खबरें सामने आई थी. इंदौर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच समेत गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर, सूरत और राजकोट में मंगलवार से पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई. लोग ड्रम, केन, बोतल और कुप्पियों में ईंधन भरकर ले जाने लगे. जिससे कुछ पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया, जिसके बाद पंप बंद कर दिए, लेकिन बुधवार को इन सभी जगहों पर हालात सामान्य हैं और पेट्रोल पंप् भीड़ भी नहीं है. वहीं, प्रशासन ने मंगलवार … ही साफ कर दिया था कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है.
इस घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है, ताकि भविष्य में कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति अफवाहें फैलाकर अराजकता न फैलाए. सरकारने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर किसी भी व्यक्ति ने अफवाह फैलाई या फिर काला बाजारी की तो उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी. राज्य सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी अफवाहों से दूर रहने की अपील की थी.

