30 मार्च 2026 भारत के सबसे बड़े 4 खबर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने PM मोदी को कहा ‘थैंक्यू’, भारत ने भेजी थी 38,000 टन ईधन की खेप रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
खबर 1) मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण श्रीलंका में ईंधन संकट गहरा गया है. भारत ने इस संकट को कम करने के लिए 38,000 मीट्रिक टन ईंधन की आपातकालीन खेप भेजी है. इस मदद के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है
मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. कई देशों में ईंधन संकट पैदा हो गया है. श्रीलंका में भी स्थिति बेहाल है और इस बीच भारत एक बार फिर पड़ोसी देश की मदद के लिए आगे आया है. भारत ने श्रीलंका को ईंधन की एक आपातकालीन खेप भेजी है. इसके लिए श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है.
खबर 2) ईरान युद्ध के बीच अमित शाह का बड़ा ऐलान- न लगेगा लॉकडाउन, न होगी तेल की किल्लत !
असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुवाहाटी में बीजेपी के मेगा रोड शो के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने ईरान युद्ध से जुड़ी तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिय. उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाते हुए साफ कहा कि भारत इस वैश्विक संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. अमित शाह
ने जनता को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए पहले से ही पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं.
दुनिया भर में इस वक्त अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की ही बातें हो रही हैं.
भारत में भी इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह के डर बैठ गए थे. सोशल मीडिया पर तो तरह-तरह की बातें होने लगीं कि कहीं कोरोना के दिनों की तरह फिर से लॉकडाउन न लग जाए या पेट्रोल-डीजल मिलना बंद न हो जाए. लेकिन अब देश के गृह मंत्री अमित शाह ने खुद सामने आकर इन सभी अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है.
खबर 3) ईरान जंग रुकवाने में ‘चौधरी’ बनने को बेताब PAK, क्या असर दिखाएगा 4 देशों का ‘भाईचारा’?
इस्लामाबाद में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक हुई, जिसमें क्षेत्रीय तनाव और शांति पर चर्चा हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी टकराव को कम कर बातचीत का रास्ता निकालना है. पाकिस्तान बिचौलिए की भूमिका में है. विदेश मंत्री इशाक डार ने मीटिंग की एक तस्वीर शेयर की.
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में रविवार (29 मार्च) को एक अहम कूटनीतिक बैठक हुई. इसमें मिस्र, तुर्किये और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम करने के मुद्दे पर चर्चा की. यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का संघर्ष दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है. बैठक से पहले चारों नेताओं ने एक साथ समूह फोटो भी खिंचवाई. बैठक में मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअत्ती, तुर्किये के हाकान फ़िदान और सऊदी अरब के फैसल बिन फरहान ने हिस्सा लिया.
खबर 4) संभलः सरकारी जमीन पर मस्जिद, मदरसा, मकान-दुकानें मिलीं, पैमाइश के बाद एक्शन की तैयारी में प्रशासन
यूपी के संभल में प्रशासन ने साढ़े तीन बीघा सरकारी जमीन की पैमाइश की. अधिकारियों का कहना है कि इस जमीन पर मस्जिद, मदरसा, मकान और दुकान बने हुए मिले. जांच में इन्हें अवैध कब्जा माना गया है. अब रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
यूपी में संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू की है. यहां करीब साढ़े तीन बीघा ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश की गई, जिसमें कई तरह के निर्माण पाए गए.

