Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking News2 अप्रैल 2026 चंद्रपुर महाराष्ट्र के मुख्य 5 खबर चंद्रपुर जिले में...

2 अप्रैल 2026 चंद्रपुर महाराष्ट्र के मुख्य 5 खबर चंद्रपुर जिले में चोरी का बढ़ता ग्राफ, दो महीनों में 193 वारदातों से पुलिस की चिंता बढ़ी रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

2 अप्रैल 2026 चंद्रपुर महाराष्ट्र के मुख्य 5 खबर चंद्रपुर जिले में चोरी का बढ़ता ग्राफ, दो महीनों में 193 वारदातों से पुलिस की चिंता बढ़ी रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

 

खबर 1) चंद्रपुर जिले में
जनवरी और फरवरी के दौरान चोरी, सेंधमारी और लूटपाट की 193 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे पुलिस की चिंता बढ़ गई है और गर्मियों में बंद घर चोरों के निशाने पर है।
ग्रीष्मकाल शुरु हो
चुका है। कई लोग ठंडे इलाकों की आबोहवा का आनंद लेने पर्यटन की योजना बना रहे है, शादी ब्याह व अपने मूल गांव को जाने की योजना भी कई लोग बना रहे है। ऐसे में बंद घर चोर व सेंधमारों के निशानेपर आ गए है। इसलिए शहर के साथ ग्रामीण भागों में भी चोरियों का प्रमाण बढ़ गया है।
जिले में जनवारी व फरवरी इन महीनों में चोरी की कुल 193 वारदातें हुई है। इसमें सेंधमारी के 55, चोरी के 134 व लूटपाट के 4 मामलों का समावेश है। मह महिनों में जिले में 193 वारदात होने से पुलिस का सरदर्द बढ़ गया है। बाहर जाना महंगा पड़ रहाः चंद्रपुर यह औद्योगिक जिला होने से यहां विविध प्रदेशों के लोग
ग्रीष्मकाल शुरू होते ही यह लोग अपने मूल गांव छुट्टियां बिताने जाते है। वहीं स्थानीय लोग ठंडे इलाकों की आबोहवा का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटन का नियोजन कर कुल्लू मनाली से लेकर अन्य स्थानों पर निकल पडते है। इसलिए चोरों को तैयार वातावरण मिल जाता है।
पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनवरी से फरवरी महीनों के दौरान चोरों ने 55 घरों को अपना निशाना बनाया और 1,80,309 रुपयों का माल उडाया, 4 जगहों पर हुई लूटपाट में 6,03,000 रुपए तो 134 जगहों पर हुई चोरियों में आरोपियों ने 3,54,82,071 रुपयों के माल पर हाथ साफ कर लिया है।
86 मामलों का पर्दाफाश
लूटपाट, चोरी, सेंधमारी की कुल 193 वारदातों व शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए जांच यंत्रणा काम पर लगाई। इसमें से 86 चोरी की वारदातों को सुलझाने में पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चोरों को हवालात में डालते 3,54,82,071 रुपये के माल में से 1,47,70,124 रुपयों का मुद्देमाल बरामद किया। शेष 107 मामल आरोपियों की खोजबीन शुरू है।
स्थानीय अपराध शाखा पोलिस निरीक्षक अमोल काचोरे ने कहा कि जनता की सुरक्षा यह पुलिस की जिम्मेदारी है। ऐसा होते हुए भी जनता को अपनी सावधानी नहीं भूलनी चाहिए। जनता को पुलिस से सहयोग की जरूरत है। कुछ अनुचित घटना होती है तो तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर लोग हमे सहयोग कर सकते है।
CCTV को भी झांसा दे रहे आरोपी
टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब आरोपी भी हाईटेक हो गए है। आरोपी पहले बंद घरों व दुकानों की रेकी है। रात को चोरी करते समय चेहरा ढंक कर जाते यहीं नहीं समय पर सीसीटीव्ही के केबल काट कर चोर घर के भीतर प्रवेश करते है। ऐसी स्थिति में चोरों को
टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब आरोपी भी हाईटेक हो गए है। आरोपी पहले बंद घरों व दुकानों की रेकी करते है। रात को चोरी करते समय चेहरा ढंक कर जाते है। यहीं नहीं समय पर सीसीटीव्ही के केबल काट कर चोर घर के भीतर प्रवेश करते है। ऐसी स्थिति में चोरों को पहचानना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होती है।
पुलिस की रात्री गश्त पर सवाल
आरोपियों को पकड़ना व लोगों के जान माल की हिफाजत करना यह पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए रात के समय गश्त लगाई जाती है। यह गश्त शुरू रहते समय सायरन बजाया जाता है। इससे चौर सतर्क व चौकन्ना हो जाते है, इसलिए पुलिस की रात्री कालीन गश्त पर सवाल लग रहे है।

 

खबर 2) चंद्रपुर में ऑरेंज अलर्ट
जारी, तूफान-ओलों के साथ भारी बारिश के आसार, महाकाली यात्रा के लिए खास इंतजाम

दिनांक 1 अप्रैल 2026
चंद्रपुर में मौसम
का कहर ! 2 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, 1 और 3 को येलो अलर्ट। भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी। जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने जारी की गाइडलाइन।
चंद्रपुर समेत
जिले में सोमवार की आधी रात तूफान व गरज के साथ भारी बारिश ने मौसम में आंशिक परिवर्तन कर दिया। तूफानी हवा के साथ हुई इस बारिश से उमस काफी बढ गई। वहीं दो बार बिजली आपूर्ति खंडित होने से लोगों की रात की नींद गायब हो गई।
इस बीच नागपुर प्रादेशिक मौसम केंद्र ने चंद्रपुर जिले के लिए 1 व 3 अप्रैल को येलो, तो 2 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में कुछ स्थानों पर बिजली की गडगडाहट के साथ तूफानी हवा व ओलों के साथ बारिश का अनुमान है।
पिछले हफ़्ते से ज़िले में लू चल रही थी। उस गर्मी की वजह से लोग लू बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। लेकिन, सोमवार आधी रात को अचानक बारिश हुई, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। तूफ़ानी हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने न सिर्फ़ ग्रामीण इलाकों में कई किसानों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि शहरी इलाकों में भी काफ़ी नुकसान पहुंचाया।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि संभावित आपदाओं से बचने के लिए, भारी बारिश और तेज़ हवाओं के दौरान लोगों को घर में सुरक्षित जगह पर रहना चाहिए। खिड़कियों और दरवाज़ों से दूर रहें और निचली जगहों, अंडरपास, ड्रेनेज एरिया या पानी भरे इलाकों में जाने से बचें। खराब विज़िबिलिटी के कारण बारिश में गाड़ी चलाने से बचें और बिजली के तारों और पावर लाइनों से दूर रहें।

 

खबर 3) चंद्रपुर में करोड़ों का क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाला उजागर, सैकड़ों निवेशकों से ठगी की आशंका

चंद्रपुर में करोड़ों रुपये के क्रिप्टो निवेश घोटाले का खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है और पीड़ितों से शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।
चंद्रपुर जिले में करोड़ों रुपयों का क्रिप्टोकरन्सी निवेश घोटाला उजागर हुआ है। आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले का पर्दाफाश किया है। रैकेट से जिले के सैंकड़ों निवेशकों से धोखाधडी होने का अनुमान है।
मामले के सभी पीडित्तों से आगे आकर शिकायतें दर्ज करने व संबंधित कागजात पेश करने की अपिल ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने की है। बताया जाता है कि 27 वर्षीय निवेश प्रबंधक कार्तिक खंगार की शिकायत के बाद यह मामला समाने आया है।
आरोपियों ने निवेशकों को बड़े रिटर्न का प्रलोभन, खास आईडी और महिंद्रा XUV300 जैसी लक्झरी गाडियों का लालच दिखा कर निवेश करने को उकसाया।
जिलेभर में फैले बड़े रैकेट के जाल की पडताल करने की पुलिस की तैयारी है। ईओडब्ल्यू ने सभी प्रभावित लोगों से शिकायत दर्ज करने की अपील की है। साथ ही इस संबंध में आवश्यक कागजात पेश कर जांच में सहयोग करने की अपील भी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने की है।

 

खबर 4) अधूरे उड़ानपुल के पास ट्रक पलटा

ब्रम्हपुरी, (सं.) ब्रहापुरी-नागभीड़ 353-डी मुख्य मार्ग पर बन रहे उड्डाणपुल के अधूरे काम के कारण यह मार्ग अब दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है. पिछले दो दिनों में यहां दूसरी बड़ी दुर्घटना सामने आई, जब एक भारी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने निर्माण कार्य की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड्डाणपुल के अधूरे निर्माण और सड़क पर उचित सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण ट्रक चालक संतुलन खो बैठा. संकरी और उबडखाबड सड़क, साथ ही पर्याप्त संकेतक (साइन बोर्ड) और बैरिकेडिंग की कमी के चलते ट्रक पलट गया. इस क्षेत्र में पहले भी कई बार वाहन फिसलने और दुर्घटनाएं होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

 

खबर 5) विविध धार्मिक आयोजन के साथ दी गई विदाई

दुर्गापुर, (सं). वेकोलि दुर्गापुर ओपन कास्ट में 40 साल 10 महीने
कार्य करते हुए जगदीश प्रसाद कटारे सीनियर मैकेनिक के पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हुए. 31 मार्च को हुए सेवानिवृत्त के समय वेकोलि अधिकारी गण, संगठनों के पदाधिकारियों, सहकर्मियों ने जोरदार स्वागत किया और आगे का जीवन सुखमय, निरोगी हो, ऐसी -कामनाएं की. शाम को वेकोलि दुर्गापुर स्थित हनुमान मंदिर में रमाकांत यादव के टीम द्वारा सुंदरकांड पाठ और धार्मिक आयोजन किया गया. स्वागत समारोह में
पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय यादव, एचएमएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष घनश्याम यादव, ओवर मैन मिथिलेश सिंह, रविशंकर सिंह, सोसाइटी अध्यक्ष किशोर दूमने, दयाकुमार श्रीवास्तव आदि दर्जनों गणमान्यों ने शॉल, पुष्प गुच्छ देकर सत्कार मूर्ति को स्वागत किये महाप्रसाद वितरण किया गया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular