चंद्रपुर: DJ की धुन पर नाचते-नाचते हुई युवक की मौत, गम में बदली दोस्त की शादी की खुशी रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 9 अप्रैल 2026
चंद्रपुर के फुर्डीहेटी गांव में दोस्त की शादी में नाचते समय 25 वर्षीय अल्पेश की मौत हो गई है। हार्ट अटैक की आशंका। गांव में पसरा मातम।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से
एक ऐसी हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने शादी के उत्सव को पल भर में गहरे शोक में बदल दिया। गोंडपीपरी तहसील के फुर्डीहेटी गांव में अपने दोस्त की शादी की खुशी में झूम रहे एक 25 वर्षीय युवक की नाचते-नाचते अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान अल्पेश दहागावकर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ और शादी वाले घर में चीख-पुकार मची हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अल्पेश अपने बचपन के दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के फुर्डीहेटी गांव आया था। रविवार शादी का जश्न अपने चरम पर था और डीजे (DJ) का धुन पर बाराती और दोस्त जमकर नाच रहे थे। अ भी पूरे उत्साह के साथ डांस फ्लोर पर थिरक रहा था, तभी अचानक वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा। सबको लगा कि मजाक कर रहा है जब अल्पेश अचानक गिरा, तो वहां मौजूद दोस्तों और रिश्तेदारों को लगा कि शायद वह थक गया है या मस्ती के मूड में मजाक कर रहा है। लोग उसे उठाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन जब अल्पेश के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो जश्न का शोर अचानक चीखों में बदल गया। घबराए हुए परिजन और दोस्त उसे तुरंत गोंडपीपरी के ग्रामीण सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे ‘ब्रॉट डेड’ (मृत) घोषित कर दिया।

