Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsसंगीत जगत को बड़ा झटका, आशा भोसले का 92 साल की उम्र...

संगीत जगत को बड़ा झटका, आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन आज शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

संगीत जगत को बड़ा झटका, आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन आज शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

दिनांक 13 अप्रैल 2026
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा. बीती रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आन के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. हालांकि, उनकी पोती जनाई भोसले ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उनके लंग में इन्फेक्शन हुआ था.
आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे महान पार्श्व गायिकाओं में से एक थीं और उनके निधन से इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है. आशा भोसले को पिछले कुछ सालों में उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. वे इस उम्र में भी सक्रिय थीं और संगीत कार्यक्रमों में शामिल होती रहती थीं.
आशा भोसले का पहला गाना
आशा भोसले के सफर की बात करें तो उन्होंने 1943 में मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ के लिए अपना पहला प्लेबैक गाना गाया था. इसके बाद, उन्होंने 1948 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘चुनरिया’ के गाने ‘सावन आया’ से बॉलीवुड में प्लेबैक की शुरुआत की. 8 सितंबर 1933 को जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने लंबे करियर में उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली और गुजराती सहित कई भाषाओं में हजारों गानों को अपनी आवाज दी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular